इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे केवल राजनीति की ही नहीं बल्कि ‘सॉफ्ट पावर’ और सोशल मीडिया की भी माहिर खिलाड़ी हैं. मेलोनी की एक ताजा सेल्फी (Meloni jhumka post) ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत भारतीय झुमके पहने नजर आ रही हैं.
लेकिन यह सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं है बल्कि वॉशिंगटन से लेकर ब्रुसेल्स तक दिया गया एक कड़ा राजनीतिक संदेश है. मेलोनी ने बिना नाम लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस तंज का जवाब दिया है, जिसमें उन्हें ‘कायर’ कहा गया था.
इस पूरे विवाद की जड़ में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव है. दरअसल, जब मेलोनी ने ईरान के खिलाफ संभावित युद्ध में अमेरिका का आंख मूंदकर साथ देने से मना कर दिया, तो डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए थे.
दरअसल ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि मुझे लगा था मेलोनी बहादुर हैं, लेकिन मैं गलत था. मेलोनी की यह सेल्फी उसी अपमान का करारा जवाब मानी जा रही है. भारतीय झुमकों में मुस्कुराती मेलोनी ने साफ कर दिया है कि उनकी मुस्कान के पीछे एक लोहे जैसी इच्छाशक्ति है, जो किसी के दबाव में नहीं झुकती.
मेलोनी ने अपनी पोस्ट(Meloni jhumka post) में जो शब्द लिखे हैं, उन्होंने कूटनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. उन्होंने लिखा कि हमें कोई डोर से बांधकर नहीं चलाता है, हमारा कोई मालिक नहीं है और हम किसी से ऑर्डर नहीं लेते.
बता दें कि यह सीधा वार उन लोगों पर है जो इटली की विदेश नीति को अमेरिका या यूरोपीय संघ का ‘रिमोट कंट्रोल'(Meloni Trump No Puppet Statement) मानते थे. मेलोनी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी की ‘कठपुतली’ (Puppet) नहीं हैं और उनकी सरकार के लिए सिर्फ और सिर्फ ‘इटली का हित’ सर्वोपरि है.
मेलोनी का इस खास मौके पर भारतीय झुमके पहनना बेहद रणनीतिक माना जा रहा है. भारत और इटली के रिश्ते पिछले कुछ समय में नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं. जानकारों का मानना है कि ‘देसी झुमके’ पहनकर मेलोनी ने ग्लोबल साउथ और भारत जैसे देशों को यह संकेत दिया है कि वे एक स्वतंत्र और बहुध्रुवीय दुनिया की पक्षधर हैं. भारतीय सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है, जिससे उनकी लोकप्रियता ग्लोबल लेवल पर और बढ़ गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…
Latif Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर…
क्राफ्टन ने 18 नवंबर को भारत में BGMI 4.7 Update रोलआउट किया है. नए अपडेट…
Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…
Rockstar Games का बहुप्रतीक्षित गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) 19 नवंबर 2026 को…
Karan Chaudhary Death: अलीगढ़ के करन चौधरी की 24 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन…