Crime News: राजधानी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में 23 अप्रैल की रात हिंसा का बड़ा मामला सामने आया. रात करीब 9 बजे सी-ब्लॉक क्षेत्र में नजीम नामक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
घायल की हालत नाजुक
घायल नजीम को पहले हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए तुरंत जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, नजीम के पेट और हाथ पर गहरे घाव हैं, जो किसी तेजधार हथियार से किए गए वार की ओर इशारा करते हैं.
पुलिस की कार्रवाई
पीसीआर कॉल मिलते ही थाना कृष्णा नगर की टीम मौके पर पहुँची. जांच में पता चला कि नजीम पर हमला उसके ही कुछ परिचितों ने किया और वारदात के बाद फरार हो गए. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया और क्राइम टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए.
आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश
पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा और मामले की पूरी जांच की जाएगी.
ये भी पढ़ें-रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, इलाके में सुरक्षा कड़ी
इलाके में सनसनी
इस घटना ने कृष्णा नगर इलाके में सनसनी फैला दी है. आपसी रंजिश के चलते हुए इस हमले ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं कि आखिर क्यों छोटी-छोटी दुश्मनियां हिंसा का रूप ले रही हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



