दुनिया

ग्रीस के प्रधानमंत्री Kyriakos Mitsotakis का भारत-ईयू एफटीए को समर्थन, पीएम मोदी से फोन पर की बात

India-Greece Relations: यूरोपीय देश यूनान (Greece) के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोताकिस (Kyriakos Mitsotakis) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की. इस दौरान, दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, शिपिंग, रक्षा, सुरक्षा, कनेक्टिविटी और जन-से-जन संपर्क जैसे क्षेत्रों में भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति का स्वागत किया.

Kyriakos Mitsotakis ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका आभार व्यक्त किया. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए और संपर्क में रहने पर सहमति जताई.

भारत-ईयू एफटीए को ग्रीस का समर्थन

Kyriakos Mitsotakis ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (India-EU Free Trade Agreement) के शीघ्र और पारस्परिक लाभकारी निष्कर्ष के लिए ग्रीस के समर्थन को दोहराया. भारत-ईयू एफटीए भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह यूरोपीय बाजारों तक भारतीय वस्तुओं और सेवाओं की पहुंच को बढ़ाएगा.

यह समझौता व्यापार बाधाओं को कम करेगा, निवेश को प्रोत्साहित करेगा और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देगा. भारत के लिए, यह समझौता निर्यात बढ़ाने, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, विशेष रूप से कृषि, फार्मा, और आईटी जैसे क्षेत्रों में.

दोनों नेताओं में आईएमईईसी पर चर्चा

दोनों नेताओं ने इंडिया-मिडिल ईस्‍ट-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर (IMEC) पर भी बात की, जिसका उद्देश्य भारत और यूरोप के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाना है. यह कॉरिडोर व्यापार, वाणिज्य, निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, और अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा. यह भारत के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कड़ी बनने का अवसर प्रदान करता है.

भारत-ग्रीस के आपसी संबंधों की नींव

PM मोदी की अगस्त 2023 में ग्रीस यात्रा और फरवरी 2024 में Kyriakos Mitsotakis की भारत यात्रा ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया. दोनों नेताओं ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्रता, अंतरराष्ट्रीय शांति, नियम-आधारित व्यवस्था और मानवाधिकारों को इस साझेदारी की नींव बताया.

Kyriakos Mitsotakis ने 2026 में भारत में होने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट की सफलता के लिए भी शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़िए: PM Modi in Greece: ग्रीस में पीएम मोदी को मिला सम्मान, राष्ट्रपति ने दिया ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago