हूति विद्रोहियों ने इजरायल पर किया ड्रोन अटैक.
Houthi Attack On Israel: यमन के हूती समूह (Houthi rebels) ने दावा किया है कि उन्होंने मध्य इजरायल के तेल अवीव शहर पर ड्रोन हमले किए हैं. हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी पर शुक्रवार को हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने एक बयान में कहा, “हमारी वायु सेना ने दो ड्रोनों का इस्तेमाल करते हुए तेल अवीव में दो इजरायली सैन्य ठिकानों पर हमला किया.”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रवक्ता ने संकेत दिया कि ये हमले फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में किए गए. सरिया ने कहा, “हमारे देश के खिलाफ अमेरिकी आक्रामकता जारी है. लेकिन, हम गाजा के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करेंगे.” इजरायल के चैनल 12 न्यूज ने बताया कि एक यमनी ड्रोन को इजरायल पहुंचने से पहले ही जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में मृत सागर (डेड सीके पास रोक लिया गया.
जॉर्डन की सेना ने शुक्रवार शाम को पुष्टि की कि एक अज्ञात ड्रोन जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में घुस आया और मृत सागर के पास मदाबा प्रांत के मेन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, तथा इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मार्च में जब से इजरायल ने गाजा पट्टी पर दोबारा से हमले शुरू किए हैं, तब से हूती विद्रोही (Houthi rebels), इजरायली और अमेरिकी ठिकानों पर लगातार हमला कर रहा है.
मार्च महीने से इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमले तेज कर दिए हैं. इसके बाद हूती विद्रोहियों (Houthi rebels) ने भी इजरायल और अमेरिकी युद्ध पोतों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. हूती प्रवक्ता ने ये भी बताया कि उनके समूह ने उत्तरी लाल सागर में अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस हैरी एस. ट्रूमैन और अन्य अमेरिकी युद्धपोतों पर हमला किया था.
यह भी पढ़ें- तेहरान ने अगर नहीं छोड़ा परमाणु हथियार कार्यक्रम तो ईरान पर हमले का ‘नेता’ इजरायल होगा: ट्रंप
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विमानवाहक पोत का स्ट्राइक ग्रुप “हूतियों के अजीबोगरीब दावों के बावजूद उनके खिलाफ चौबीसों घंटे ऑपरेशन जारी रखे हुए है.” हूती मीडिया के अनुसार, शुक्रवार सुबह से उत्तरी यमन पर अमेरिकी हवाई हमलों की कुल संख्या बढ़कर 30 हो गई है. अमेरिकी हवाई हमलों में पूर्वी और दक्षिणी राजधानी सना, निकटवर्ती तेल समृद्ध प्रांत मारिब और पश्चिमी प्रांत होदेदाह के कई स्थानों को निशाना बनाया गया.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…
Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…
India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…
पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…
मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…