देश

“क्या ममता बनर्जी चाहती हैं कि Hindu बंगाल से चले जाएं?” केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- डर के साए में जी रहे हैं हिंदू

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की स्थिति को चिंतनीय बताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला बोला. मीडिया से मुखातिब गिरिराज सिंह ने मुर्शिदाबाद हिंसा की आलोचना की. उन्होंने कहा, “बंगाल में हिंदू डर के साये में जी रहे हैं.”

Giriraj Singh ने सीएम ममता पर बोला हमला

उन्होंने सवाल किया, ” क्या वह (सीएम ममता बनर्जी) चाहती हैं कि हिंदू बंगाल छोड़ दें? ममता बनर्जी को केवल एक समुदाय का वोट बैंक दिखता है, लेकिन उनकी जिम्मेदारी हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है. दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार के सामने ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो पूरे देश को झकझोर रही हैं. जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो जनता की रक्षा कौन करेगा?”

बता दें, मुर्शिदाबाद में शुक्रवार रात को वक्फ कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था. देखते ही देखते उस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और आगजनी शुरू कर दी गई. उपद्रवियों ने पथराव भी किया और पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी. बाद में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला.

उन्होंने बंगाल की स्थिति को देश के लिए चिंता का विषय बताया. गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में हिंदुओं को बार-बार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका विश्वास टूट रहा है. उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया.

तेजस्वी पर भी Giriraj Singh का निशाना

गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि तेजस्वी बिहार में सत्ता में आने से पहले ही लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने तेजस्वी के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वह सत्ता में आए तो बंगाल की तर्ज पर बिहार में कुछ समुदायों को दबाएंगे.

यह भी पढ़ें- वक्फ कानून के विरोध में फिर जल उठा मुर्शिदाबाद, प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन पर किया पथराव, कई रेलगाड़ियां डायवर्ट, BSF के जवान तैनात

गिरिराज ने कहा कि तेजस्वी और ममता जैसे नेता संविधान की रक्षा की बात करते हैं, लेकिन उनके बयान और काम उलट हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि जनता ऐसे नेताओं को मौका नहीं देगी, जो समाज को बांटने की कोशिश करें. केंद्रीय मंत्री (Giriraj Singh) ने कहा कि देश की जनता जागरूक है और वह नेताओं के इरादों को समझती है. उन्होंने ममता बनर्जी और तेजस्वी से अपनी जिम्मेदारी समझने और समाज में शांति बनाए रखने की अपील की.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

53 seconds ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

19 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

22 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

39 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago