दुनिया

इमरान खान की मौत..? दावे से पाकिस्तान में हलचल, PTI ने दी आंदोलन की चेतावनी

Imran Khan death claim: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान की जेल में मौत होने के दावे ने देश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है. एमी-नॉमिनेटेड पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने दावा किया है कि सेना के तीन वरिष्ठ सूत्रों ने उन्हें बताया कि उन्हें आशंका है कि इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

परिवार और पार्टी को मुलाकात की अनुमति नहीं

इमरान खान की सेहत को लेकर पहले से ही चिंता जताई जा रही है. मंगलवार को उनके परिवार और PTI नेताओं ने आरोप लगाया कि गंभीर स्वास्थ्य चिंताओं के बावजूद उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा. इसी के बाद इमरान की स्थिति को लेकर अटकलों का दौर और तेज हो गया है.

PTI ने सरकार पर पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि इमरान के परिवार और डॉक्टरों को उनसे मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि उनकी वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति सामने आ सके.

20 लाख समर्थकों के सड़क पर उतरने का दावा

बढ़ते तनाव के बीच खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और PTI नेता सोहेल अफरीदी ने दावा किया है कि इमरान खान के समर्थन में 20 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान के युवाओं में बढ़ता गुस्सा बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है.

PTI ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च का ऐलान किया है. पार्टी ने संकेत दिया है कि अगर इमरान के परिवार और डॉक्टरों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिली, तो इससे पहले भी विरोध-प्रदर्शन शुरू किए जा सकते हैं.

अमेरिका ने भी जताई चिंता

मामले को लेकर अमेरिका से भी पाकिस्तान पर दबाव बढ़ रहा है. अमेरिकी सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो को पत्र लिखकर इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की हिरासत की परिस्थितियों का मुद्दा पाकिस्तानी सरकार के सामने उठाने की मांग की है. पत्र में इमरान की लंबे समय तक कथित एकांत कैद और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का भी उल्लेख किया गया है. इमरान खान 5 अगस्त 2023 से जेल में हैं. वह अल-कादिर ट्रस्ट मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को इसी मामले में सात साल की सजा सुनाई गई थी. दोनों ने अपनी सजा को चुनौती दी है. इसके अलावा इमरान पर 9 मई 2023 की हिंसा और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों से जुड़े कई मामले भी लंबित हैं.

फिलहाल इमरान खान की मौत संबंधी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव के बीच उनकी वास्तविक स्थिति को लेकर तस्वीर साफ होना बेहद महत्वपूर्ण है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

6 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

7 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

7 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

8 hours ago