देश

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, कहा-छात्र आंदोलन पर चर्चा को तैयार

नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और इसे लेकर छात्रों के आंदोलन का मुद्दा अब लोकसभा में फिर से चर्चा के लिए उठ सकता है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले पर सदन में चर्चा कराने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है. शाह ने साफ कहा है कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए वह खुद सदन में मौजूद रहेंगे.

अमित शाह ने अपने पत्र में बताया कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बिजनेस एडवाइजरी कमिटी की बैठक में सरकार की ओर से नीट परीक्षा को लेकर हुए छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए सहमति दे दी थी. यानी सरकार की तरफ से इस विषय पर बातचीत का रास्ता पहले ही खुला हुआ है.

शाह ने यह भी याद दिलाया कि विपक्ष की ओर से चर्चा की मांग उठाए जाने से पहले ही संसद के मौजूदा सत्र में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा हो चुकी है. हालांकि, उस चर्चा के दौरान विपक्ष के किसी सांसद ने नीट से जुड़े मुद्दे को सदन में विस्तार से नहीं उठाया था.

इसके बावजूद गृह मंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर दोबारा चर्चा के लिए भी तैयार है. उनका कहना है कि छात्रों से जुड़े इस अहम मुद्दे पर सदन में खुलकर बातचीत होनी चाहिए.

विपक्ष के सवालों का जवाब देने को तैयार शाह

अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि वे विपक्ष के नेताओं से बातचीत करके चर्चा के लिए आपसी सहमति से समय तय करें. उन्होंने कहा कि सदन में इस विषय पर जितना समय उचित समझा जाए, उतना समय दिया जा सकता है.

शाह ने पत्र में यह भी कहा कि वह तय समय के दौरान खुद सदन में मौजूद रहना चाहते हैं और चर्चा में हिस्सा लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं. इससे साफ संकेत मिलता है कि सरकार इस मुद्दे पर संसद के भीतर सीधे तौर पर अपनी बात रखने के लिए तैयार है.

‘चर्चा और संवाद से ही निकलता है समाधान’

गृह मंत्री ने अपने पत्र में लोकतंत्र में बातचीत और संवाद की भूमिका पर भी जोर दिया. उनका कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे का समाधान चर्चा और संवाद के जरिए ही निकाला जा सकता है.

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से अपील की कि विपक्षी नेताओं से बातचीत कर इस विषय पर सकारात्मक माहौल में चर्चा कराई जाए. शाह के मुताबिक, इससे सत्ता पक्ष और विपक्ष—दोनों के सांसदों को NEET और छात्रों से जुड़े इस पूरे मामले पर अपने विचार रखने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें: ‘कट्टर हिन्दू हैं या नहीं… शराब पीते हैं क्या?’ राम मंदिर CEO के इंटरव्यू में क्या-क्या पूछ लिया?

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

11 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

13 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

31 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

44 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

59 minutes ago

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

1 hour ago