Categories: दुनिया

Operation Sindoor: भारत की एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान में खौफ, संसद में रोते हुए बोले वहां के Ex मेजर- ‘अल्लाह बचाए हमें..’

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की निर्णायक जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है. वहां के लोग डर के साये में जी रहे हैं और अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं. इस डर का एक नजारा पाकिस्तानी संसद में भी देखने को मिला, जहां नेशनल असेंबली के सदस्य और पूर्व मेजर ताहिर इकबाल रो पड़े.

ताहिर इकबाल ने नेशनल असेंबली में भावुक होकर कहा, “हम अपनी कौम से कहते हैं कि एकजुट होकर चलें और अल्लाह से दुआ करें कि वह हमें भारत के हमलों से बचाए. हमारे मुल्क की हिफाजत हो.”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अल्लाह की मर्जी से बना और वही इसकी रक्षा करेंगे. रोते हुए उन्होंने कहा, “अल्लाह, हमें माफ कर दे. हम तेरे सामने सिर झुकाते हैं, माफी मांगते हैं. हम बड़े गुनहगार हैं.”

पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकाने नष्ट

पूर्व मेजर ने आगे कहा कि अल्लाह की रहमत से ही वे कामयाब होंगे और अपने मुल्क की रक्षा कर पाएंगे.

गौरतलब है कि भारत ने पहलगाम हमले का जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए दिया. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया. खबरों के मुताबिक, इस कार्रवाई में करीब 100 आतंकवादी मारे गए, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

इस हमले से बौखलाया पाकिस्तान ने एलओसी के पास गोलाबारी की, जिसमें कई भारतीय हताहत हुए. साथ ही, बुधवार रात उसने भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया, और पाकिस्तानी सेना अपनी साजिश में पूरी तरह विफल रही.

ये भी पढ़ें: NSA अजीत डोभाल ने PM मोदी को दी जानकारी, Operation Sindoor के बाद पश्चिमी सीमा पर हाई अलर्ट

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

29 seconds ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

15 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

24 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

47 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

55 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

58 minutes ago