दुनिया

Operation Sindoor में आतंकी सरगना मसूद अज़हर के कुनबे की मौत पर तालिबान ने बहाए आंसू, कहा- PAK सेना ने ही भारत को लीक किए थे ठिकाने

पाकिस्‍तान के कुख्‍यात आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने वहां जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर के परिवार के सदस्यों की मौत पर एक शोक संदेश जारी किया है. इस बयान में टीटीपी ने पाकिस्तान और भारत के बीच हालिया तनाव के दौरान मारे गए आतंकवादियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के प्रवक्ता मोहम्मद खुरासानी द्वारा जारी बयान में दावा किया गया है कि इस हमले की जानकारी पाकिस्तान की “गद्दार और पश्चिमी समर्थक” सेना द्वारा भारत को लीक की गई थी. बयान में कहा गया, “हमें प्रामाणिक सूचना मिली है कि इस हमले के लिए पाकिस्तान की सेना जिम्मेदार है, जिसने भारत को 9 महत्वपूर्ण ठिकानों की जानकारी मुहैया कराई थी.”

टीटीपी ने पाकिस्तान की सेना पर मढ़ा आरोप

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तान की सेना पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह वही सेना है जिसने पहले भी इस्लामिक विद्वानों, उलेमा और मुजाहिदीन के खिलाफ कार्रवाई की थी. बयान में सेना के इतिहास को ‘काला इतिहास’ बताया गया और आरोप लगाया गया कि पाकिस्तानी सेना ने हमेशा इस्लामिक संगठनों के खिलाफ साजिश की है.

“पाक की मौजूदा सेना अब पेशेवर हत्यारा समूह”

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के बयान में आगे कहा गया कि पाकिस्तान की मौजूदा सेना अब एक “पेशेवर हत्यारा समूह” बन चुकी है, जिसके हाथ अफगानों, इस्लामी विद्वानों और मुजाहिदीन के खून से सने हुए हैं. टीटीपी ने पाकिस्तान के लोगों, खासकर उलेमा और इस्लामी समुदाय से अपील की कि वे सेना के ‘भ्रम’ को नकारें.

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के इस आरोप ने पाकिस्तान के भीतर एक नई बहस को जन्म दे दिया है, जहां पहले से ही सेना के खिलाफ असंतोष और अविश्वास का माहौल बना हुआ है. वहीं पाकिस्तान सरकार और सेना की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यह भी पढ़िए: पाक सेना के सारे दावे निकले हवा-हवाई, पाकिस्तानी युवक ने ही खोल कर रख दी डिफेंस सिस्टम की पोल, देखें वीडियो

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

4 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

18 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

27 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

51 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

58 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

1 hour ago