भारत-ब्राजील के बीच कई अहम समझौतों पर हुआ हस्ताक्षर.
PM Modi In Brazil: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की ब्राज़ील की राजकीय यात्रा के दौरान भारत और ब्राज़ील ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इसकी जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी.
विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी (ईस्ट) पी. कुमारन ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि दोनों देशों के बीच अक्षय ऊर्जा में सहयोग तथा डिजिटल परिवर्तन के लिए बड़े पैमाने पर अपनाए गए सफल डिजिटल समाधानों के साझाकरण को लेकर भी दो समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए.
उन्होंने कहा, “प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद समझौतों और MoUs पर हस्ताक्षर और आदान-प्रदान हुआ. तीन समझौतों पर आज हस्ताक्षर हुए और इनका आदान-प्रदान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की उपस्थिति में हुआ. ये तीन समझौते- अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और संगठित अपराध से मुकाबले में सहयोग, डिजिटल परिवर्तन के लिए सफल डिजिटल समाधानों के साझाकरण में सहयोग, और अक्षय ऊर्जा में सहयोग को लेकर है.”
यह भी पढ़ें- “आतंकवाद के दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं”, पीएम मोदी बोले- टेररिज्म के खिलाफ भारत और ब्राजील की पॉलिसी एक जैसी
अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने को लेकर हुए समझौते के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “यह समझौता मुख्य रूप से सूचना के आदान-प्रदान, अपराधियों और संदिग्धों के प्रत्यर्पण आदि से जुड़ा है. हमारे पास पहले से प्रत्यर्पण संधि, पारस्परिक कानूनी सहायता संधि जैसे अन्य कानूनी ढांचे मौजूद हैं. यह समझौता तत्काल या निकट-तत्काल खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान को लेकर है, ताकि आतंकवाद और संगठित अपराध से अधिक प्रभावी तरीके से निपटा जा सके.”
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) और ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के बीच ब्रासीलिया स्थित अलवोरादा पैलेस में पहले सीमित बैठक और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता हुई. इसके बाद समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. विदेश मंत्रालय के सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान राष्ट्रपति लूला को 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करने और भारत के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए धन्यवाद दिया, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…