दुनिया

आतंकवाद के मुद्दे पर पाक को बेनकाब करने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा इथियोपिया

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सुप्रिया सुले के नेतृत्व में भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचा. यह प्रतिनिधिमंडल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत के आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ के मजबूत संदेश को आगे बढ़ा रहा है.

यह दौरा भारत की उस रणनीतिक पहल का हिस्सा है, जिसका मकसद पाकिस्तान से होने वाले आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय समर्थन जुटाना है. दक्षिण अफ्रीका की सफल यात्रा के बाद अदीस अबाबा पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ और एकजुट रुख की पुष्टि की.

प्रिटोरिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के दक्षिण अफ्रीका की सफल यात्रा के समापन पर, प्रिटोरिया स्थित भारतीय उच्चायोग सांसदों को हार्दिक विदाई देता है तथा उनकी सुरक्षित और सुखद यात्रा की कामना करता है!”

अफ्रीकी नेताओं ने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की

इससे पहले, गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका में एक प्रेस वार्ता के दौरान, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत-दक्षिण अफ्रीका की मजबूत रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया. उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि, इसके जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत के ‘जीरो टॉलरेंस’ के दृढ़ रुख को उजागर किया.

प्रतिनिधिमंडल ने जोहान्सबर्ग में कांस्टीट्यूशन हिल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके शांति, अहिंसा और सहिष्णुता का भारत का संदेश भी दिया.

प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण अफ्रीका के अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) के नेताओं से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व एएनसी के महासचिव फिकिले मबालुला ने किया. अफ्रीकी नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल की ब्रीफिंग का स्वागत किया और उसकी सराहना की. उन्होंने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की और आतंकवाद के हर रूप और प्रकार की निंदा की.

सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पहुंचा है डेलिगेशन

बैठक में एएनसी के कई नेता शामिल हुए, जिनमें महलेंगी भेंगु (एएनसी राष्ट्रीय प्रवक्ता), एल्विन बोट्स (अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग उपमंत्री), थांडी मोराका (अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग उपमंत्री), एंडिले लुंगिसा (एएनसी एनईसी सदस्य), मंटुवोक्सोलो नगुडले (एएनसी यूथ लीग महासचिव), और म्जवांडिले मसीना (व्यापार, उद्योग और प्रतिस्पर्धा पोर्टफोलियो समिति के अध्यक्ष) शामिल थे.

सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के राजीव प्रताप रूडी, अनुराग ठाकुर और वी. मुरलीधरन, कांग्रेस के मनीष तिवारी और आनंद शर्मा, तेलुगु देशम पार्टी के लावु श्रीकृष्ण देवरायलू, आम आदमी पार्टी के विक्रमजीत सिंह साहनी और पूर्व राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन शामिल हैं.

यह प्रतिनिधिमंडल भारत के सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के महत्व और पाकिस्तान प्रायोजित सीमापार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को उजागर करने के लिए भारत के वैश्विक कूटनीतिक आउटरीच अभियान का एक हिस्सा है.


ये भी पढ़ें: टैरिफ पर निचली अदालत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा ट्रंप प्रशासन, कहा- बागी न्यायाधीशों से निपटने के लिए कर रहे काम


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

14 minutes ago

पीएम श्री स्कूल में चला स्वच्छता का महाअभियान; अधिकारियों और बच्चों ने मिलकर किया श्रमदान, लगाए पौधे

पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…

23 minutes ago

2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से पलटा मैच! जानिए कौन हैं सुजीत कलकल, जिन्होंने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…

33 minutes ago

3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन से विकास योजनाओं तक बड़ा कार्यक्रम

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेंगे. उनके दौरे के…

35 minutes ago

एक साल में 146% बढ़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री, जानिए कौन रहा नंबर-1?

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बढ़ती मांग के बीच Hero Vida की बिक्री में अगस्त…

57 minutes ago