दुनिया

इटली के फ्लोरेंस को पछाड़ कर पर्यटकों की पहली पसंद बना भारत का ये शहर, World’s Best Awards 2025 के सर्वे में हुआ खुलासा

राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) ने इटली के फ्लोरेंस शहर को पीछे छोड़ते हुए पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है. Global Travel Publication Travel + Leisure की ओर से कराए गए World’s Best Awards 2025 के सर्वे में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने इसमें वोट किया. सर्वे में जयपुर (Jaipur) ने ने यात्रा, संस्कृति और समग्र पर्यटक अनुभव के लिए दुनिया के शीर्ष पाँच शहरों में जगह बनाई है और कई प्रतिष्ठित वैश्विक स्थलों को पीछे छोड़ दिया है.

Jaipur बना पर्यटकों की पहली पसंद

गुलाबी नगरी के नाम से मशहूर जयपुर (Jaipur) 91.33 अंकों के साथ सूची में पांचवें स्थान पर रहा, जबकि फ्लोरेंस 90.08 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रही. ट्रैवल + लीजर ने जयपुर को एक दर्शनीय स्थल बताया और इसके भव्य होटलों, विश्वस्तरीय खरीदारी और जीवंत सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की.

सूची में सबसे ऊपर मेक्सिको का सैन मिगुएल डे अलेंदे था, जो अपने अनोखे सांस्कृतिक माहौल और किफ़ायती दामों के लिए जाना जाता है. सर्वेक्षण के अनुसार, उत्तरदाताओं ने शहर के केंद्रीय संग्रहालयों, वनस्पति उद्यानों और बुटीक शॉपिंग जैसे आकर्षणों को प्रमुखता से बताया. कई लोगों ने शहर के जीवंत कला परिदृश्य और सैन मिगुएल राइटर्स कॉन्फ्रेंस एवं लिटरेरी फेस्टिवल सहित वार्षिक कार्यक्रमों की व्यस्तता को भी इसकी उच्च रैंकिंग के प्रमुख कारणों में शामिल किया.

यह भी पढ़ें- नाटो के ‘दांत खट्टे’! विश्वगुरु भारत ने कैसे बदली वैश्विक व्यवस्था? पश्चिमी देशों को मिर्ची

थाईलैंड का ऐतिहासिक उत्तरी शहर चियांग माई 91.94 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. यह शहर सांस्कृतिक स्थलों, खरीदारी, खानपान और प्रकृति से जुड़ाव के अपने बेजोड़ मेल के लिए जाना जाता है. चियांग माई के बेहतरीन आलीशान होटल भी मतदाताओं के बीच इसकी लोकप्रियता का एक बड़ा कारण हैं.

पर्यटकों के लिए शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची दी गई है

सैन मिगुएल डे अल्लेंडे, मेक्सिको
चियांग माई, थाईलैंड
टोक्यो, जापान
बैंकॉक, थाईलैंड
जयपुर, भारत
होई एन, वियतनाम
मेक्सिको सिटी
क्योटो, जापान
उबुद, बाली
कुज़्को, पेरू

ट्रैवल + लीजर के पाठकों के अनुसार, दुनिया के शीर्ष शहर वे हैं जिनमें सचमुच सब कुछ है. अद्भुत आकर्षण, उत्कृष्ट होटल, शानदार भोजनालय और विश्वस्तरीय माहौल जो कभी खत्म नहीं होता.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

3 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

4 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

5 hours ago