दुनिया

ईरान की कमान अब अहमद वाहिदी के हाथ, जानिए कौन हैं इज़रायल-अमेरिका को चेतावनी देने वाले नए कमांडर?

इजरायल और अमेरिका के भीषण हमलों के बीच ईरान ने अपने नए कमांडर-इन-चीफ का ऐलान कर दिया है. आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद अहमद वाहिदी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कमान सौंपी गई है. इससे पहले 31 दिसंबर 2025 को खामेनेई ने उन्हें डिप्टी कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया था. वाहिदी अब IRGC के प्रमुख बनकर ईरान की सैन्य रणनीति का नेतृत्व करेंगे.

जानें अहमद वाहिदी का पूरा प्रोफाइल

अहमद वाहिदी का जन्म 27 जून 1958 को ईरान के शिराज शहर में हुआ था. उनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक, औद्योगिक इंजीनियरिंग में मास्टर और रणनीतिक अध्ययन में पीएचडी की डिग्री है. वाहिदी को विदेशी ऑपरेशनों और रक्षा प्रणालियों के विकास के क्षेत्र में ईरान की सैन्य रणनीति का एक प्रमुख ‘मास्टरमाइंड’ माना जाता है.

इसके अलावा वाहिदी कुट्स फोर्स के पहले कमांडर (1988-1998) रहे हैं. यह IRGC की वह शाखा है जो ईरान के बाहर सैन्य और खुफिया ऑपरेशनों के लिए जिम्मेदार है. वह 2009-13 तक रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं. वे इब्राहिम रईसी के शासनकाल में 2021-24 तक गृह मंत्री के पद पर रहे. वे एक्सपीडिएंसी डिस्कर्नमेंट काउंसिल के सदस्य और सुप्रीम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष भी रहे हैं.

खामेनेई के दामाद और बहू कौन जिनकी गई जान?

इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के परिवार के सदस्यों की भी मौत हुई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खामेनेई ने हमलों में अपने दामाद और बहू को खो दिया है. यह रिपोर्ट टेलीग्राम चैनल सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की गई है. पत्रकारों के क्लब तेहरान सिटी काउंसिल के सदस्य मीसम मुजफ्फर ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता के दामाद और बेटी मारे गए हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. खामेनेई के तीन बेटे और दो बेटियां हैं, और वे सभी शादीशुदा हैं. सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्टों में यह नहीं बताया गया है कि कौन से दामाद और बहू हमलों का शिकार हुए हैं.

ये भी पढ़ें: इजरायल-ईरान जंग के बीच समझें कश्मीरी छात्रों के ‘तेहरान मोह’ का कारण? जानिए 5 बड़ी वजहें

इजरायल समेत पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव

देशभर में सायरन बजे जा रहे हैं, लोग बंकरों में शरण ले रहे हैं और सेना हाई अलर्ट पर है. ईरान की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन क्षेत्रीय तनाव चरम पर पहुंच गया है. यह हमला दोनों देशों के लंबे समय से चल रहे परमाणु विवाद और प्रॉक्सी युद्धों का नया मोड़ हो सकता है. अमेरिका और अन्य सहयोगी देश नजर रखे हुए हैं, जबकि तेल कीमतें पहले ही उछलने लगी हैं. अगर ईरान ने जवाब दिया तो पूरे मध्य पूर्व में बड़ा युद्ध भड़क सकता है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा. स्थिति तेजी से बिगड़ रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

करोड़ो की खरीद में AI ने पकड़ी ऐसी धांधली! कचरा गाड़ी 6 लाख की, फिनाइल 33 हजार का; वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस…

8 seconds ago

43 साल पुराने गैंगरेप केस में 3 आरोपी बरी, पीड़िता की गवाही पर कोर्ट की अहम टिप्पणी

Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…

2 minutes ago

‘मां ठीक हो गई..’, महादेव ने मोनू की सुनी, अब 8000KM की दौड़ पर निकला बिहार का लाल

बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…

5 minutes ago

‘आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे’, रामपुर जेल में अखिलेश यादव और आजम खान के बीच क्या हुई बातचीत?

Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…

6 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और उनके पोलिश समकक्ष ने यूएनएससी में सूचीबद्ध आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…

14 minutes ago

आपने खाया क्या कुल्लू का ‘सिंदूरी अनार’? दुबई के रईसों को भायी भारतीय फलों की मिठास, बिक्री में आया भारी उछाल

Himachal Pradesh Sinduri Anar: कुल्लू का प्रसिद्ध 'सिंदूरी अनार' अब वैश्विक बाजारों में ग्राहकों का…

22 minutes ago