Iran Israel WAR
Iran Israel WAR: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध अब बेहद ही गंभीर हो चुका है. सोमवार को इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की. इजरायल के मुताबिक इन हमलों में कई एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया.
इसके अलावा ईरान के शरीफ यूनिवर्सिटी पर भी हमला हुआ. इस यूनिवर्सिटी को ईरान का MIT कहा जाता है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है.
लगातार हो रहे हमलों के बीच ईरान ने ग्लोबल सप्लाई चेन को ठप करने की धमकी दी है. ईरान ने कहा है कि अगर उसपर लगातार हमले होते रहे तो वह होर्मुज के अलावा दुनिया के दूसरे समुद्री रास्तों को भी टारगेट करना शुरू कर देगा.
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर ईरान पर हमला हुआ तो इसका जवाब सिर्फ सैन्य तरीके से नहीं बल्कि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा क्षेत्र को बाधित करके भी दिया जाएगा.
उन्होंने कहा है कि ईरान पर इसी तरह हमले होते रहे तो वो होर्मुज स्ट्रेट के बाद बाब अल मंदेब स्ट्रेट को भी रोक देगा.
ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार का यह बयान तब आया है जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए अल्टीमेटम दे रखा है. ऐसा नहीं करने पर ट्रंप ने ईरान को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
ये भी पढ़ें- CEC ज्ञानेश कुमार को बड़ी राहत! राज्यसभा सभापति ने महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज
बता दें कि बाब अल मंदेब स्ट्रेट से दुनिया के समुद्री व्यापार का 10 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है. जहां से रोजाना 60 से 70 लाख बैरल तेल की आवाजाही होती है.
-भारत एक्सप्रेस
जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…
Axis Bank Privilege vs Neo Credit Card: Axis Bank Privilege Credit Card पर ज्वाइनिंग और…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…