दुनिया

ईरान में 40 दिन का शोक: इजरायल-अमेरिकी हमले में खामेनेई की मौत, परिवार के 4 सदस्य भी मारे गए

Israel Iran Conflict: मिडिल ईस्ट से आ रही सनसनीखेज खबरों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि हो गई है. ईरानी मीडिया (तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों) के अनुसार, शनिवार को इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए भीषण हवाई हमलों में खामेनेई का ठिकाना पूरी तरह तबाह हो गया. इस हमले में न केवल 86 वर्षीय खामेनेई, बल्कि उनके परिवार के चार अन्य सदस्य बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं.

ईरान में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक

खामेनेई के निधन के बाद ईरान में स्थिति विरोधाभासी बनी हुई है. ईरानी मीडिया के अनुसार, देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है. दूसरी ओर, ईरान के भीतर से ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जहां लोग सुप्रीम लीडर की मौत पर जश्न मना रहे हैं. एक्टिविस्ट मसीह अलीनेजाद ने वीडियो साझा करते हुए इसे ‘नए युग की शुरुआत’ बताया है.

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले को ‘न्याय’ करार दिया है. उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर कहा कि इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक खामेनेई मारा गया. यह ईरान की जनता और दुनिया के लिए न्याय है. ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि उनके पास इस बात का स्पष्ट विचार है कि खामेनेई के बाद ईरान का नेतृत्व कौन करेगा, हालांकि उन्होंने अभी नामों का खुलासा नहीं किया है.

200 मौतें और 740 घायल

इजरायल और अमेरिका के इस ज्वाइंट ऑपरेशन ने ईरान के 10 बड़े शहरों को दहला दिया है. ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 740 से अधिक घायल हैं. एक दुखद खबर के अनुसार, मिसाइल गिरने से एक स्कूल की 85 छात्राओं की मौत हो गई. इजराइली मीडिया का दावा है कि इस हमले में करीब 40 वरिष्ठ ईरानी सैन्य और प्रशासनिक अधिकारी भी मारे गए हैं.

ये भी पढ़ें: कहां-कहां हैं अमेरिका के सैन्य बेस? जानिए उन 7 ठिकानों के बारे में जिन्हें ईरान अब बना रहा है निशाना

ईरान का भीषण पलटवार

हमले के जवाब में ईरान ने भी ‘कुचल देने वाला’ पलटवार किया है. ईरान ने इज़रायल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं. कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन और यूएई में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. ईरान ने यूएई के दुबई में ‘पाम होटल एंड रिसोर्ट’ और ‘बुर्ज खलीफा’ के पास भी ड्रोन हमले किए हैं.

‘तनाव बेकाबू हो सकता है’

UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद की बैठक में इस कार्रवाई को ‘संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अवैध उल्लंघन’ बताया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यह आक्रामकता पूरे क्षेत्र के तनाव को ऐसे स्तर पर ले जा सकती है जहाँ से वापसी मुमकिन नहीं होगी. वहीं, निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने ईरानी जनता से एकजुट होने और इस बदलाव के मौके का समर्थन करने की अपील की है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

18 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

25 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

31 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

49 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

53 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago