दुनिया

Iran-Israel War: IDF का दावा, ‘हमारे सटीक हमले में कुद्स फोर्स के दो टॉप कमांडर की मौत’

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शनिवार को दावा किया कि उसके सटीक हमलों में वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारी सईद इजादी और कुद्स फोर्स के वेपन ट्रांसफर यूनिट कमांडर बेहनाम शाहरियारी की पश्चिमी ईरान में मौत हो गई है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आईडीएफ ने बताया, “ईरानी शासन के इजरायल को नष्ट करने की योजना के संस्थापक सईद इजादी को आईडीएफ के सटीक हमले में मार गिराया गया. इजादी, कुद्स फोर्स के (फिलिस्तीन कोर) कमांडर भी थे, जो ईरानी शासन और हमास के बीच एक मुख्य समन्वयक और 7 अक्टूबर के नरसंहार के मुख्य संचालकों में से एक थे.”

आईडीएफ ने बताया कि इजादी ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के वरिष्ठ कमांडर्स और हमास के प्रमुख लोगों के बीच सैन्य समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वह इजरायल के खिलाफ आतंकवादी अभियान चलाने के लिए ईरान की ओर से हमास को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराते थे.

एक्स पोस्ट में लिखा गया, “युद्ध के दौरान, इजादी ने लेबनान से संचालित हमास बलों को निर्देशित किया. तभी से, वह हमास की सैन्य शाखा के पुनर्निर्माण और हमास को गाजा पर नियंत्रण बनाए रखने में सक्रिय रूप से शामिल था.”

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

एक पोस्ट में कार पर हमले का एक वीडियो शेयर किया गया. आईडीएफ ने बेहनाम शाहरियारी की मौत का दावा करते हुए लिखा, “आईआरजीसी में कुद्स फोर्स के वेपन ट्रांसफर यूनिट के कमांडर बेहनाम शाहरियारी को पश्चिमी ईरान में आईडीएफ के सटीक हमले में मार गिराया गया. शाहरियारी ईरानी शासन से लेकर मध्य पूर्व में (प्रॉक्सी के तौर पर) सभी हथियारों के ट्रांसफर के लिए जिम्मेदार था, ताकि सीधे तौर पर ईरानी शासन की इजरायल को नष्ट करने की योजना को आगे बढ़ाया जा सके.”

आईडीएफ ने आगे लिखा, “शाहरियारी ने विभिन्न आतंकवादी संगठनों को सालाना सैकड़ों मिलियन डॉलर के ट्रांसफर की भी कमान संभाली. इसके अलावा, उन्होंने इन आतंकवादी संगठनों को फाइनेंस करने और हथियार देने के व्यापक प्रयास का नेतृत्व किया. एक ऐसा प्रयास जिसके परिणामस्वरूप कई इजरायली नागरिक और सैनिक मारे गए और घायल हुए. पश्चिमी ईरान में यात्रा करते समय उन्हें इजरायल से 1,000 किलोमीटर से अधिक दूर मार गिराया गया. उनका खात्मा युद्ध के दौरान आईडीएफ के भारी नुकसान पहुंचाए जाने के बाद इजरायल के आसपास के आतंकवादी संगठनों की फिर से संगठित होने और मजबूत होने की क्षमता के लिए एक गंभीर झटका है.”


ये भी पढ़ें: Bangladesh : आवामी लीग ने शेख हसीना के खिलाफ आईसीटी कार्यवाही को बताया’शो ट्रायल’


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

3 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

9 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

26 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

29 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

40 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

55 minutes ago