Bharat Express DD Free Dish

Israel-Iran Tensions

संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कलीबाफ ने कहा कि ईरान का कोई गैर-शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधि का इरादा नहीं है, लेकिन पूरी दुनिया ने देखा है कि IAEA ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफलता दिखाई है और वह अब एक "राजनीतिक उपकरण" बन चुका है.

IDF ने शनिवार को दावा किया कि उसके सटीक हमलों में वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारी सईद इजादी और कुद्स फोर्स के वेपन ट्रांसफर यूनिट कमांडर बेहनाम शाहरियारी की पश्चिमी ईरान में मौत हो गई है.

ईरानी सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में IRGC ने इजरायली सेना के खुफिया केंद्र, अमन, के साथ-साथ मोसाद की एक  ठिकाने पर हमला करने की जिम्मेदारी ली.

भारत ने ईरान में अपने नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों (पीआईओ) से इलाके में बढ़ते तनाव के मद्देनजर तेहरान खाली करने को कहा है. इन लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने और दूतावास से संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया है.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, "ईरान और इज़राइल को एक समझौता करना चाहिए, और वे एक समझौता करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे मैंने भारत और पाकिस्तान को करने के लिए कहा था."

'द टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के अनुसार इन मिसाइलों से तेल अवीव, बैट याम और उत्तरी शहर तमरा पर हमला किया गया, जिससे भारी तबाही हुई. अकेले बैट याम में, लगभग 20 लोगों की तलाश जारी है, जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव और भारत के तेल पीएसयू के साथ समय-समय पर समीक्षा की गई है. हमारे पास आने वाले महीनों के लिए पर्याप्त ऊर्जा आपूर्ति है."

राजधानी  तेल अवीव में ईरान के मिसाइल हमलों की एक लहर के दौरान एक ऊंची इमारत को निशाना बनाया गया, जिससे इमारत का निचला तिहाई हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. यह घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में स्थित है. पास के रमत गन में एक अपार्टमेंट ब्लॉक नष्ट हो गया.