दुनिया

ट्रंप की अपील बेअसर! इजरायल ने ईरान पर फिर बरसाईं मिसाइलें, सैन्य ठिकानों पर साधा निशाना

Israel Strike on Iran: पिछले तीन महिनों से चली आ रही है मिडिल ईस्ट की जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. रविवार (7 मई) देर रात ईरना ने इजरायल के कई ठिकानों पर हमले किए, जिसके बाद जवाबी कर्रवाई में सोमवार की तड़के सुबह इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हवाई हमले किए.

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, इजरायल ने देश के कई अहम इलाकों पर मिसाइल हमले किए हैं. राजधानी तेहरान के अलावा इस्फहान, तब्रीज और पश्चिमी ईरान के अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया गया. वहीं, लेबनान की राजधानी बेरूत में भी जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं.

डोनाल्ड ट्रंप ने किया था मना

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से उत्तरी इजरायल पर हुए ईरानी हमले के जवाब में सैन्य कार्रवाई न करने की अपील की थी. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि नेतन्याहू ने इस सलाह को स्वीकार कर लिया है. हालांकि, इसके बावजूद इजरायल ने ईरान के विभिन्न ठिकानों पर हमला कर दिया.

इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर हमले की पुष्टि की है. सेना के अनुसार, इजरायली वायुसेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल अपनी सैन्य कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए ईरान पर एक और बड़े हमले की तैयारी में जुटा है.

बैलिस्टिक मिसाइलों से किया गया हमला- ईरान

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने सोमवार सुबह बयान जारी कर कहा कि इजरायल ने ईरानी क्षेत्र को निशाना बनाया है. संगठन के अनुसार, हमले में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया.


ये भी पढ़ें: क्या कमजोर पड़ रहा है अमेरिका? ट्रंप के खाली हो रहे सारे ‘तरकश’, ईरान संकट के बीच यूक्रेन पर कैसे बढ़ा खतरा!


हमले के दौरान इस्फहान में कम से कम तीन तेज धमाके सुने गए, जबकि तेहरान, तब्रीज और करज से भी विस्फोटों की खबरें सामने आईं. दूसरी ओर, इजरायल का कहना है कि उसके लड़ाकू विमान ईरान के हवाई क्षेत्र में नहीं गए. इजरायली पक्ष के मुताबिक, कार्रवाई इराक के ऊपर मौजूद क्षेत्र और भूमध्य सागर में तैनात युद्धपोतों से की गई.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

3 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

50 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

1 hour ago