दुनिया

ईरान पर होगा परमाणु हमला! UN प्रतिनिधि का दावा- ईरान पर एटम बम गिराने की तैयारी में अमेरिका-इजरायल

US Iran War: अमेरिका और इजरायल ईरान पर परमाणु हमला करने वाले हैं. यह दावा संयुक्त राष्ट्र के एक प्रतिनिधि ने किया है. संयुक्त राष्ट्र में राजनयिक और पैट्रियटिक विजन एसोसिएशन (PVA) के प्रतिनिधि के रूप में काम करने वाले मोहम्मद सफा ने बताया कि अमेरिका और इजरायल, ईरान पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह जानकारी लीक करने के लिए अपना करियर छोड़ दिया है.

अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर किए गए पोस्ट में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से दिए गए अपने इस्तीफे के बारे में जानकारी दी है. जिसमें उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है, इसलिए ऐसे माहौल में वो अपनी भूमिका जारी नहीं रख सकते. सफा ने अपने पोस्ट में तेहरान की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने शहर पर परमाणु हमले के बाद होने वाले विनाश की जानकारी दी है.

इसलिए दिया UN से इस्तीफा

मोहम्मद सफा ने एक्स पर लिखा,

यह तेहरान की एक तस्वीर है. जो लोग बिना समझे, बिना दुनिया देखे और बिना किसी सेवा के, युद्ध की बात करते हैं और इसे बम से उड़ाने की सोचते हैं- उनके लिए बता दूं कि यह कोई खाली रेगिस्तान नहीं है. यहां परिवार रहते हैं, बच्चे हैं, पालतू जानवर हैं. आम मेहनतकश लोग हैं, जिनके अपने सपने हैं. युद्ध चाहना गलत है. तेहरान करीब 1 करोड़ आबादी वाला शहर है. सोचिए, अगर वॉशिंगटन, बर्लिन, पेरिस या लंदन जैसे शहरों पर परमाणु हमला हो जाए तो क्या होगा.

UN अमेरिका के लिए कर रहा लॉबिंग

साल 2013 में मोहम्मद सफा ने UN के लिए काम करना शुरू किया. वो PVA के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. पीवीए एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसे संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद में विशेष सलाहकार का दर्जा प्राप्त है. सफा कहते हैं कि यह जानकारी लीक करने के लिए उन्होंने अपने करियर से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ वरिष्ठ अधिकारी एक शक्तिशाली लॉबी के लिए काम कर रहे हैं ना कि अंतरराष्ट्रीय हितों के लिए.

सफा आगे लिखते हैं,

मैंने यह जानकारी सामने लाने के लिए अपनी कूटनीतिक नौकरी छोड़ दी. मैंने अपने कर्तव्यों को इसलिए रोक दिया ताकि मैं इस मानवता के खिलाफ अपराध का हिस्सा या गवाह न बनूं, और समय रहते एक परमाणु आपदा को रोकने की कोशिश कर सकूं.

परमाणु आपदा को रोकने की कोशिश

सफा ने कहा कि मैंने अपने कर्तव्यों को इसलिए रोक दिया ताकि मैं इस मानवता के खिलाफ अपराध का हिस्सा या गवाह न बनूं, और समय रहते एक परमाणु आपदा को रोकने की कोशिश कर सकूं.

ये भी पढ़ें- मेलोनी का ट्रंप को ‘नो’! इटली ने अमेरिका के लिए बंद किए अपने दरवाजे; क्या अकेले पड़ गए डोनाल्ड ट्रंप?

बता दें कि, इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के कुछ अधिकारियों ने यह माना था कि अगर ईरान युद्ध और आगे बढ़ता है तो यह परमाणु हमले के अंजाम तक पहुंच सकता है. जिसका परिणाम बहुत ही भयावह होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

8 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

15 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

18 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

20 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

23 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

38 minutes ago