Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

US Iran War

Strait of Hormuz Incident: ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) का दावा- होर्मुज में दो तेल टैंकर विस्फोट के बाद जलकर खाक हो गए हैं. हालांकि नासा के FIRMS सैटेलाइट डेटा में आग नहीं दिखी. जानिए क्या है पूरा सच?

Trump On Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हथियार उत्पादन क्षमता 85 फीसदी तक खत्म हो गई है. वहीं विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फ्रांस में सुपरमार्केट के फ्रिज पर हुए साइबर हमले के लिए ईरान की IRGC पर आरोप लगाए हैं.

ईरान जंग में अमेरिका को ₹4.18 लाख करोड़ का नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई वह सऊदी अरब को ₹4.22 लाख करोड़ के हथियार बेचकर करने की कोशिश में है.

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच खार्ग आइलैंड के पास 5 ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है.

दक्षिणी ईरान के कुहेस्ताक में शादी समारोह के दौरान एक मिसाइल/ड्रोन का मलबा रिहायशी घर पर गिरने का दावा किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष की लपटें जॉर्डन, बहरीन और कुवैत तक पहुंच गई हैं, जहां अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया.

US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को हराने के बाद वह होर्मुज स्ट्रेट को यूनाइटेड स्टेट्स का क्षेत्र घोषित कर देंगे. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दुनिया के इस सबसे अहम ऊर्जा मार्ग में से एक पर ट्रंप का यह दावा असाधारण है.

Strait of Hormuz Indian Ships Safety: पश्चिम एशिया संकट के बीच खाड़ी क्षेत्र से 4,052 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया और 62 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरे. यह जानकारी मोदी सरकार ने संसद में दी है.

अमेरिका-ईरान संघर्ष में शहीद हुई भारतीय मूल की अमेरिकी सैनिक सर्जेंट एंजेल सारा रामप्रसाद को न्यूयॉर्क में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. न्यूयॉर्क में झंडे आधे झुकाए गए और सेना के अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई है. इसे देखते हुए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डीजल और हवाई ईंधन के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में भारी बढ़ोतरी कर दी है.