India Semiconductor Mission: गुजरात के साणंद में भारत ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में एक अहम कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार (31 मार्च) को केयन्स सेमीकॉन (Kaynes Semicon) की ओएसएटी (आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट) सुविधा का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया के लिए एक भरोसेमंद सेमीकंडक्टर सप्लायर बनता जा रहा है.
पीएम मोदी ने बताया कि साल 2021 में शुरू किया गया ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ देश के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आया है. यह सिर्फ एक नीति नहीं, बल्कि भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक है. इस मिशन के तहत देश के छह राज्यों में करीब 1.60 लाख करोड़ रुपये के 10 बड़े प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम हो रहा है.
प्रधानमंत्री ने हाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि 28 फरवरी को माइक्रॉन के प्लांट में उत्पादन शुरू हुआ था और अब 31 मार्च को केयन्स टेक्नोलॉजी के प्लांट में भी प्रोडक्शन शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि यह महज संयोग नहीं, बल्कि इस बात का संकेत है कि भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तेजी से मजबूत हो रहा है.
पीएम मोदी ने खुशी जताई कि एक भारतीय कंपनी ने इस क्षेत्र में आगे बढ़कर काम किया और आज उसके सकारात्मक नतीजे दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि केयन्स टेक्नोलॉजी अब वैश्विक सप्लाई चेन का मजबूत हिस्सा बन चुकी है, जो देश के लिए गर्व की बात है.
प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत की कई कंपनियां वैश्विक साझेदारी के जरिए दुनिया को मजबूत सप्लाई चेन देने में अहम भूमिका निभाएंगी. उन्होंने कहा कि आज का दिन ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन को साकार करने वाला है.
ये भी पढ़ें: PM Modi Gujarat Visit: PM मोदी ने वाव-थराड़ में किया 20,000 Cr+ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन
पीएम मोदी ने आगे कहा कि 21वीं सदी सिर्फ प्रतिस्पर्धा का नहीं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी को दिशा देने का समय है. भारत अब केवल बदलाव का हिस्सा नहीं, बल्कि उसका नेतृत्व करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है. आने वाले समय में भारत की तकनीकी पहलें उसकी वैश्विक ताकत को और मजबूत करेंगी.
-भारत एक्सप्रेस
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…