दुनिया

इजरायली हवाई हमले में ईरान के राष्ट्रपति भी हो गए थे घायल, अधिकारियों को शक- घुसपैठिए की निशानदेही पर किया गया इतना सटीक हमला

Iran Israel Tensions: पश्चिम एशिया में बीते महीने इजरायल-ईरान के बीच बड़ा सैन्‍य टकराव हुआ था, जिसमें दोनों देशों द्वारा दागी गई मिसाइलों से काफी घर-मकान और इन्फ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गए थे. ईरान में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी. यहां तक कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के पैर में भी चोट लगी थी.

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से संबद्ध ‘फार्स न्यूज एजेंसी’ के हवाले से एक ताजा खबर आई है, जिसमें बताया गया है कि इजरायली हवाई हमले में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी घायल हो गए थे.

उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान हुआ था हमला

इजरायल की ओर से यह मिसाइल हमला उस समय हुआ जब ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की एक उच्च-स्तरीय बैठक चल रही थी. बैठक में पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ, न्यायपालिका प्रमुख मोहसेनी एजेई और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

करीबी अधिकारियों के साथ मौजूद थे मसूद

बताया जा रहा है कि इजरायल ने 16 जून को जो मिसाइल दागी थी, वो हमला पश्चिमी तेहरान में एक इमारत को निशाना बनाकर किया गया था. उस इमारत की निचली मंजिल पर मसूद पेजेशकियान अपने करीबी ईरानी अधिकारियों के साथ मौजूद थे.

इमरजेंसी गेट से निकलकर दूसरे स्थान पर गए

जब मिसाइलें गिरीं, तो वहां कुछ देर के लिए बिजली गुल हो गई. अफरा-तफरी के बावजूद, एक इमरजेंसी गेट से अधिकारियों को निकलने में मदद मिली. हालांकि, इस दौरान कुछ अधिकारियों को मामूली चोटें आईं. वहीं, मसूद पेजेशकियान के पैर में चोट आई थी.

किसी घुसपैठिए की निशानदेही पर सटीक हमला!

इस घटना ने ईरान की चिंता बढ़ा दी है. अधिकारियों को शक है कि किसी घुसपैठिए की निशानदेही पर इतना सटीक हमला किया गया. यही वजह है कि मिसाइल स्ट्राइक को लेकर जांच शुरू कर दी गई है. दूसरी ओर, ईरानी राजनेता इजरायल पर अपने सुप्रीम लीडर की हत्या की कोशिश का आरोप लगा चुके हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago