अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर रूसी तेल खरीदने को लेकर शुरुआती प्रतिबंध लगाए हैं और चेतावनी दी है कि आगे ‘चरण दो’ और ‘चरण तीन’ के तहत और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. ट्रंप ने दावा किया कि इन प्रतिबंधों से रूस को सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. उन्होंने (Donald Trump) भारत को चीन के बाद रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार बताया और कहा कि अगर भारत ने आयात जारी रखा तो उसे और दंड भुगतना पड़ सकता है.
यह बयान ट्रंप (Donald Trump) ने पोलैंड के राष्ट्रपति करोल नवरोकी के साथ ओवल ऑफिस में बैठक के दौरान दिया जब एक पत्रकार ने उनसे पुतिन के खिलाफ कार्रवाई न करने पर सवाल पूछा. ट्रंप (Donald Trump) ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत पर लगाए गए द्वितीयक प्रतिबंध ही रूस के खिलाफ कार्रवाई हैं.
भारत पर अमेरिका का टैरिफ
अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत सामान्य टैरिफ और 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ रूसी तेल खरीद पर लगाया है जिससे कुल शुल्क 50% हो गया है। यह टैरिफ 27 अगस्त से लागू हुआ है.
भारत ने इन टैरिफ को अनुचित बताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा कि वह किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्योगों के हितों से समझौता नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि हम पर दबाव बढ़ सकता है लेकिन हम इसे सहन करेंगे. भारत का रुख है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा.
इसे भी पढ़ें-India-Pak Ceasefire का क्रेडिट न मिलने से ‘ठगा’ हुआ महसूस कर रहे थे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, इसीलिए लगाया टैरिफ?
यह मामला अब सिर्फ व्यापार का नहीं है बल्कि वैश्विक राजनीति और ऊर्जा सुरक्षा का भी बन गया है. भारत ने यह भी स्पष्ट किया है कि रूसी तेल खरीदना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन नहीं करता और पश्चिमी देशों की आलोचना को दोहरा मापदंड बताया है. ऐसे में आने वाले दिनों में भारत-अमेरिका संबंधों में और तल्खी देखने को मिल सकती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…
Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…
बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…
कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…
राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…
इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…