Categories: दुनिया

इजरायल का दावा: चार दिनों में हिज्बुल्लाह के 250 आतंकवादियों को मार ग‍िराया

Israeli Air Force: इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उसने चार दिन पहले दक्षिणी लेबनान में जमीनी अभियान शुरू करने के बाद से 2,000 से अधिक सैन्य ठिकानों को नष्‍ट कर द‍िया और हिज़्बुल्ला के 250 आतंकवादियों को मार ग‍िराया.

आईडीएफ ने कहा, “इस दौरान ब्रिगेड स्तर के पांच कमांडर, 10 कंपनी कमांडर और छह प्लाटून कमांडर मारे गए.” इजरायली वायु सेना (आईएएफ) भी दक्षिणी लेबनान में हमले कर रही है.

आईडीएफ ने कहा, “डिवीजन 98 की सेनाएं सप्ताह की शुरुआत में जमीनी कार्रवाई शुरू करने वाली पहली सेना थीं. ”

ऑपरेशन के दौरान, आईएएफ ने इमारतों में छिपे हिजबुल्ला आतंकवादियों को मार गिराया तथा उनके हथियारों के भंडार को भी नष्ट कर दिया। इसमें लॉन्च करने के लिए तैयार लांचर भी शामिल थे.

आईडीएफ ने बताया, “वायु सेना के जवान हमारे जमीनी अभ‍ियान को आसान बना रहे हैं। आज तक, जमीन और हवा से लगभग 250 आतंकवादियों को खत्म कर दिया गया है, साथ ही 2,000 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हमला कर आतंकवाद‍ियों के बुनियादी ढांचे, सैन्य भवन, गोला-बारूद डिपो आद‍ि को नष्‍ट कर द‍िया गया है.”

आईएएनएस

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

6 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

7 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago