Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

International News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर आगे सैन्य हमले नहीं करने के संकेत के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. WTI क्रूड अक्टूबर के उच्चतम स्तर से करीब 19 फीसदी टूटकर 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कथित खुलासे के मुताबिक, 2,500 से अधिक संघीय अधिकारियों के पास दोहरी नागरिकता होने का दावा सामने आया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों और पश्चिम एशिया के हालात पर विस्तृत चर्चा हुई. नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने का विशेष निमंत्रण दिया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड रिजर्व 2,410 टन पहुंच गया है. डॉलर पर निर्भरता घटाने और युआन को बढ़ावा देने के लिए ड्रैगन की यह बड़ी चाल है.

संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भारतीय सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और प्रिया सरोज ने उसे जवाब दिया.

AMIT SHAH'S VISION ON HINDI AT UN: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सांस्कृतिक और भाषाई सशक्तिकरण के सशक्त नेतृत्व में वैश्विक मंचों पर हिंदी भाषा का मान लगातार बढ़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने गृह मंत्री अमित शाह के प्रेरणादायी विचारों का उल्लेख यूं किया..

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय दौरे के पहले दिन नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता हुई. वार्ता के दौरान दोनों देशों ने रक्षा उत्पादन, परमाणु ऊर्जा, उच्च तकनीक, बुनियादी ढांचे और आवाजाही (मोबिलिटी) से जुड़े कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए. पीएम मोदी ने रेखांकित किया कि वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए वैश्विक संस्थाओं में तत्काल सुधार की आवश्यकता है.

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को टेलीफोन पर विस्तृत और सार्थक बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा सौदों, ऊर्जा क्षेत्र और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों (Critical Technologies) की प्रगति की समीक्षा की तथा 'व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' को नई ऊंचाई देने के लिए निरंतर समन्वय पर सहमति जताई.

CHABAHAR-ZAHEDAN RAILWAY EXPLAINER: ईरान ने हिंद महासागर के मुहाने पर स्थित रणनीतिक चाबहार बंदरगाह से अफगानिस्तान सीमा के समीप जहेदान तक करीब 630 किलोमीटर लंबी मुख्य रेलवे लाइन पर ट्रैक बिछाने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. आइए इस परियोजना को भारत के नजरिए से देखते हैं-

इजरायली सेना ने गाजा के नुसेरात में बड़ा एक्शन लेते हुए 7 अक्टूबर हमले के आरोपी सहेर निदाल सकर को ढेर कर दिया है. उस पर नोआ अर्गमनी के अपहरण का आरोप था.