चुनाव

Haryana Election 2024: पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा ने हरियाणा के मतदाताओं से की वोटिंग की अपील

Haryana Assembly Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के मतदाताओं से लोकतंत्र के पावन उत्सव का हिस्सा बनने और मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करने की अपील की है।

उन्होंने खासतौर से इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के युवाओं से भी मतदान अवश्य करने का आग्रह किया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मतदाताओं से झूठे वादों वाली नहीं, बल्कि विकास और सुशासन के ट्रैक रिकॉर्ड वाली सरकार चुनने के लिए वोट अवश्य करने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करते हुए एक्स पोस्ट में कहा, ” आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। ”

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘पहलै मतदाण, फेर जलपाण’ का नारा देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “वीर भूमि हरियाणा की जनता आज प्रदेश में मतदान करने जा रही है। आपका एक वोट हरियाणा को खर्ची-पर्ची राज, भ्रष्टाचार और डीलरों से मुक्त रखने का काम करेगा।सभी बहनों-भाइयों से मेरा आग्रह है कि वे विकास की गति को बनाये रखने और सरकार को एक जिले से बाहर निकालकर, हरियाणा के गांव-गांव तक पहुंचाने वाली सरकार को चुनने के लिए वोट अवश्य करें।झूठे वादों वाली नहीं, बल्कि विकास और सुशासन के ट्रैक रिकॉर्ड वाली सरकार ही हरियाणा का कल्याण कर सकती है। पहलै मतदाण, फेर जलपाण। ”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सुशासन और विकास के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने एक्स पर लिखा, आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोट कर रहे समस्त मतदाताओं विशेषकर युवाओं से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। आपका प्रत्येक मत प्रदेश को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त रखकर यहां सेवा, सुशासन और तेज विकास की यात्रा को निरंतर रखने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

आपको बता दें कि, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। हरियाणा के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में भी 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।

आईएएनएस

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

36 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

41 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

56 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

1 hour ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

1 hour ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

1 hour ago