Israel-Iran Conflict: इन दिनों मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच भारी तनाव देखने को मिल रहा है. जिस तरह दोनों देशों के हालात है उसे देखकर लगता है की ये तनाव जल्द खत्म नहीं होने वाला है.
दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव को देखकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संपर्क किया. और इजरायल-ईरान के बीच चल रहे संकट में मध्यस्थता की पेशकश की.
हालांकि, इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर तीखा हमला शुरू कर दिया. इस बातचीत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा-
‘मैंने पुतिन से बात की. वह कह रहे थे कि मिडिल ईस्ट में सुलह करवाना चाहते हैं. मैंने कहा पहले युक्रेन के साथ अपना झगड़ा खत्म करो, फिर बाकी दुनिया की फिक्र करना.’
बुधवार (18 जून) को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इजरायल-ईरान के बीच चल रहे विवाद के बारे में मीडिया से बात की थी. इस दौरान पुतिन ने कहा-
‘यह एक बहुत ही संवेदनशील मामला है, लेकिन समाधान भी संभव है. हमने ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ प्रस्ताव साझा किए हैं.’
पुतिन का दोनों देशो के बीच चल रहे तनाव के दौरान अचानक आया ये रुख देखकर ऐसा लग रहा है कि, वह मध्य पूर्व में कूटनीतिक मौजूदगी को बढ़ाने की रणनीति है.
इसके अलावा ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि दोनों देशों के बीच चल रही लड़ाई में हुई मौतों के आंकड़े छिपाए जा रहे हैं.
राष्ट्रपति ट्रंप ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक इमारत गिरती है और आप कहते हैं कि कोई नहीं मरा, क्या ये कोई मजाक चल रहा है.
इन दिनों ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है.
वहीं हाल ही में इजरायल ने दावा किया कि उसने 50 फाइटर जेट्स से ईरान पर हमला किया. जिसके बाद ईरान ने ड्रोन हमलों के जरिए जवाबी कार्रवाई की.
अब अमेरिका ने भी मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है, जिससे हालात और संवेदनशील हो गए हैं.
ये भी पढ़ें- व्हाइट हाउस में लंच पर बुलाया गया PAK सेनाध्यक्ष असीम मुनीर, तारीफ में बोला- मिस्टर ट्रम्प को मिले नोबेल पुरस्कार
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…