दुनिया

Iran Israel War: इजरायल-ईरान जंग का 7वां दिन- हैकर्स ने हैक किए ईरानी चैनल, उन पर वो वीडियो चलाए जब महिलाओं से क्रूरता की गई थी

Israel-Iran War Enters Day 7: पश्चिमी एशिया में इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग का आज 7वां दिन है. सुबह-सुबह ही इजरायल की ओर से ईरान को बड़ा झटका दिया गया, इजरायली हैकर्स ने ईरानी न्यूज चैनल हैक कर लिए और उन पर महिलाओं के बाल काटते हुए प्रदर्शन वाले वीडियो चलाए.

इसके अलावा इजरायली सेना ने ईरान के 11 शीर्ष सैन्य अधिकारियों को मारने का दावा किया है. दूसरी ओर, दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्‍ट्रपति ट्रम्प ने अपने सैन्‍यबलों को ईरान पर हमले की प्लानिंग का आदेश दे दिया है.

ईरानी न्यूज चैनलों पर साइबर हमला

बीते छह दिनों में ईरान और इजरायल, दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. बुधवार तड़के इजरायली हैकर्स ने ईरान की सरकारी IRIB टीवी समेत कई न्यूज चैनलों को हैक कर लिया. हैकर्स ने 2022 के विरोध प्रदर्शन के वीडियो प्रसारित किए, जिनमें महिलाएं अपने बाल काट रही थीं. ये प्रदर्शन महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद भड़के थे.

हैकर्स ने की ईरानी जनता से ये अपील

इजरायली हैकर्स ने ईरानी जनता से विद्रोह की अपील भी की है. इससे पहले चौथे दिन इजरायल ने तेहरान में एक न्यूज चैनल की इमारत पर बमबारी की थी, जिसमें एक एंकर बाल-बाल बची. वहीं, वॉशिंगटन स्थित एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप के अनुसार, ईरान में अब तक 639 लोगों की मौत हो चुकी है और 1329 लोग घायल हुए हैं. इजरायल में 24 लोगों की जान गई है.

ईरान पर हमले को ट्रम्प ने दी मंजूरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर हमले की योजना को मंजूरी दे दी है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प अंतिम आदेश से पहले यह देखना चाहते हैं कि क्या ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ता है. पांचवें दिन ट्रम्प ने कहा था कि वे ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को अभी नहीं मारेंगे और उनकी ठिकाने की जानकारी है.

अमेरिका में निकली ईरान समर्थक रैली

इस बीच अमेरिका के न्यूयॉर्क में ईरान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने “ईरान से दूर रहो” के नारे लगाते हुए मार्च निकाला है. न्यूयॉर्क पुलिस ने उन्हें इजरायली वाणिज्य दूतावास तक पहुंचने से रोक दिया. यह रैली फिलिस्तीनी युवा आंदोलन और समाजवादी संगठनों ने आयोजित की थी.

यह है जंग के पिछले छह दिनों का सार

पहले दिन इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए. दूसरे दिन 138 ईरानियों की मौत हुई. तीसरे दिन ट्रम्प ने समझौते की बात कही, लेकिन लड़ाई जारी रही. छठे दिन ईरानी सुप्रीम लीडर ने सरेंडर से इनकार किया. अब इजरायल-ईरान युद्ध सातवें दिन में प्रवेश कर चुके हैं.

इजरायल-ईरान की जंग सातवें दिन में प्रवेश कर चुकी. आज इजरायल ने ईरानी न्यूज चैनल हैक करके 2022 के प्रदर्शन वीडियो चलवा दिए. 2022 में महिलाओं ने कट्टर इस्‍लामी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन किए थे, तब कई महिलाओं को बेरहमी से मार भी दिया गया था.

यह भी पढिए- व्हाइट हाउस में लंच पर बुलाया गया पाकिस्‍तानी सेनाध्‍यक्ष असीम मुनीर, तारीफ में बोला- मिस्‍टर ट्रम्‍प को मिले नोबेल पुरस्कार

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

7 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

18 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

25 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

31 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

32 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

50 minutes ago