दुनिया

2025 में इजरायल की ईरान पर हमले और सत्ता परिवर्तन की योजना, खुफिया विभाग ने राष्ट्रपति ट्रंप को किया आगाह

Israel-Iran Issue: अमेरिकी मीडिया एजेंसी सीएनएन ने रिपोर्ट किया कि अमेरिकी खुफिया विभाग ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आगाह किया है कि इजरायल संभवत: 2025 में ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है. कई सुत्रों को इसकी जानकारी है और उनका मानना है कि इजरायल (Israel) के इस कदम से मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ जाएगा और यह क्षेत्र के संघर्ष को और बड़ा करेगा.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल का सैन्य रूख नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) के ईरान के साथ शांति समझौते के लक्ष्य के साथ मेल नहीं खाता है. खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल न सिर्फ ईरान के परमाणु ठिकानों को ध्वस्त करने पर पूरा ध्यान लगा रहा है बल्कि ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए भी प्रयास करेगा.

हालांकि, इजारयल ने पहले भी ईरान के कई मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया है पर रिपोर्ट के मुताबिक नए हमले पहले की तुलना में काफी अधिक विध्वंसक होंगे और ईरान के महत्वपूर्ण परमाणु ठिकानों को निशाना बनाएंगे. रिपोर्ट का आकलन यह बताता है कि हाल के सैन्य झटकों और आर्थिक प्रतिबंधो की वजह से ईरान इस वक्त कमजोर हालत में है जिसका इजरायल फायदा उठाना चाह रहा है.

अमेरिका के बिना इजरायल हमला नहीं कर सकता

बाइडेन प्रशासन के एक पूर्व अधिकारी ने मीडिया को बताया कि अगर इजरायल ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूर्ण रूप से बर्बाद करना चाहता है तो वह अमेरिका के सैन्य मदद के बिना नहीं कर पाएगा. ईरान के अंडरग्राउंड परमाणु ठिकानों को तबाह करने के लिए इजरायल को टैंकरों को तबाह करने वाले शक्तिशाली बम और बीच हवा में ईंधन भरने जैसे अमेरिकी सहायता की जरूरत होगी.

ईरान (Iran) कोे लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि वह सैन्य कार्रवाई की जगह कूटनीति में अपनाएंगे. उन्होंने कहा कि वह ईरान के साथ सौदा करना चाहेंगे. हालांकि, कुछ विश्लेषकों का मानना है कि इजरायल की जिद और दबाव के आगे ट्रंप का यह रूख बदल सकता है.

इजरायल के अधिक शक्तिशाली आक्रमण के प्रयास के बावजूद ट्रंप ईरान को लेकर कूटनीति की ओर बढ़ रहे है. उन्होंने स्टीव मिटकॉफ ( Steve Witkoff) को मध्य पूर्व में अपना दूत नियुक्त किया है. स्टीव को कुशल वार्ताकार माना जाता है. उन्होंने गाजा और इस क्षेत्र में युद्ध विराम समझौते के लिए काम किया है.

अमेरिकी खुफिया विभाग के अनुसार, इजरायल अभी यह योजना बनाने में लगा है कि ईरान पर संभावित हमले के लिए लंबी दूरी की मिसाइल या फाइटर जेट का इस्तेमाल करें. मीडिया के अनुसार, हाल ही में ईरान के मिसाइल उत्पादन स्थलों और वायु रक्षा प्रणालियों पर इजरायल द्वारा किए गए हमलों के बाद ईरान की कमजोर स्थिति को एक मौके के रूप में देख रहा है.


ये भी पढ़ें: ईरान चुपके से बना रहा है परमाणु मिसाइल…. 3000 किमी है मारक क्षमता: रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

16 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

34 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

54 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

2 hours ago