दुनिया

क्या पत्नी का धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं JD Vance, हिंदुओं से नफरत का क्यों लग रहा आरोप?

JD Vance Wife Religion Controversy: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) इस समय विवादों में हैं. यह विवाद उनके द्वारा अपनी पत्नी पर किये गए धार्मिक कमेंट को लेकर हो रहा है. दरअसल उन्होंने एक इवेंट में मंच से चाहत जाहिर करते हुए कहा था कि एक दिन उनकी पत्नी उषा (Usha Vance) क्रिश्चियन धर्म को अपना लेंगी.

जेडी वेंस के इस बयान से कुछ दिन पहले मृत दक्षिणपंथी वक्ता चार्ली क्रिक की पत्नी ने एक बयान दिया. जिसमें उन्होंने कहा था “मैं जेडी वेंस में अपने मृत पति चार्ली की छवि देखती हूं”

यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. लोगों ने जेडी वेंस को उनकी धर्म परिवर्तन वाली सोच पर जमकर आड़े हाथों लिया. कई लोगों ने उनपर ‘हिंदुओं से नफरत’ करने का ठप्पा भी लगा दिया. ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर जेडी वेंस और उषा वेंस अलग-अलग धर्म के होने के बावजूद शादी कैसे की और धर्म को लेकर दोनों का क्या नजरिया रहा है.

कैसे हुई थी जेडी वेंस और उषा की मुलाकात

जेडी वेंस 2010 में येल लॉ स्कूल में पढ़ने गए थे. उसी समय उषा चिलुकुरी (Usha Chilukuri) भी येल पहुंची थी. दोनों की यहीं पर दोस्ती हुई थी. यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. साल 2014 में दोनों ने अमेरिका के केंटकी में स्थित एक मंदिर में शादी कर ली. यह शादी पुरी तरह हिंदू रिति-रिवाजों से हुई थी. बताया जाता है कि इस शादी में पंडित और पादरी दोनों शामिल थे.

उषा ने नहीं छोड़ा धर्म

शादी के बाद उषा चिलुकुरी ने अपना टाइटिल वेंस रख लिया, लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा. वे हमेशा से हिंदू धर्म को ही मानती रहीं. वे कई इंटरव्यू में गर्व से कहती दिखीं कि वे हिंदू धर्म को मानती हैं. उषा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मैं एक धार्मिक वातावरण में पली बढ़ी. मेरे माता-पिता हिंदू धर्म को मानते हैं. यहीं चीज हमें अच्छा इंसान बनने में मदद करती है.

शादी के हो चुके हैं 11 साल

जेडी और उषा की शादी के 11 साल हो चुके हैं. उन दोनों के तीन बच्चे हैं. बेटी का नाम मिराबेल है और दो बेटों का नाम इवान और विवेक है.

वहीं जेडी वेंस ईसाई धर्म का पालन करते हैं. हालांकि वो कई जगहों पर यह कहते देखे गए कि उनकी पत्नी ने उनको काफी बेहतर तरीके से मैनेज किया. इसलिए मैं उन्हें अपना धार्मिक गुरु मानता हूं. उषा भी जेडी के साथ चर्च जाती हैं.

ये भी पढ़ें- नवंबर में जेब पर असर डालने वाले नए नियम, LPG से आधार और कार्ड चार्ज तक सब कुछ बदल गया

जेडी ने भी अपनाया भारतीय कल्चर

उषा ने एक स्पीच में यह कहा भी है कि जेडी ने भारतीय कल्चर को अपनाया है. शादी के बाद उन्होंने नॉनवेज छोड़ दिया और वेज खाना शुरू कर दिया. अपनी सासू मां के साथ मिलकर भारतीय खाना बनाना उन्हें बेहद पसंद है. दोनों अलग बैकग्राउंड से होते हुए भी एक दूसरे को समझा और निर्वहन किया.

जेडी और उषा वेंस के बीच कभी धर्म दीवार नहीं बनाया. हालांकि बवाल के बाद जेडी ने यह साफ कर दिया कि उनका पत्नी के धर्म परिवर्तन का कोई ऐसा इरादा नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

5 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

22 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

39 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

59 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago