दुनिया

Israel strikes Iran: जॉर्डन और इराक ने बंद किया अपना एयरस्पेस , कहा- अपने क्षेत्र को नहीं बनने देंगे युद्ध का मैदान

Israel strikes Iran:  इजरायल के द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद 13 जून दिन शुक्रवार को जॉर्डन और इराक ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की घोषणा कर दी है. इसके अलावा सभी उड़ानों को रोक दिया गया है. जॉर्डन के द्वारा कहा गया है कि वो किसी भी हाल में अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की अनुमति नहीं देगा.

जॉर्डन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक बयान जारी कर बताया कि राज्य का हवाई क्षेत्र अस्थाई रूप से बंद है और सभी विमानों के लिए हवाई यातायात सस्पेंड कर दिया गया है. प्राधिकरण ने आगे कहा कि क्षेत्र के हालातों को देखते हुए सभी प्रकार के विमानों की गतिविधियों को एहतियात के तौर पर रोक दिया गया है.

जॉर्डन नहीं देगा अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की अनुमति

सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद मोमानी ने बताया कि जॉर्डन ने अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की अनुमति किसी को नहीं दी है और न ही देगा. उन्होंने कहा कि जॉर्डन किसी भी संघर्ष के लिए युद्ध का मैदान नहीं बनेगा.

बता दें कि, जॉर्डन और इजरायल बॉर्डर शेयर करते हैं. अक्टूबर 2024 में ईरान के द्वारा इजरायल पर दागे गई कई ड्रोन्स और मिसाइलों को जॉर्डन ने अपने क्षेत्र में घुसने से रोक दिया था.

ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: दुनिया के 7 बड़े प्लेन हादसे, जिन्होंने विश्व को दहला दिया… स्पेन में दो प्लेनों में हो गई थी टक्कर, जापान में सिंगल प्लेन क्रैश में हुई थी 520 मौतें

इराक ने भी अपना हवाई क्षेत्र किया बंद

वहीं इराक ने भी अपने समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि परिवहन मंत्रालय ने इराक के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है और सभी इराकी हवाई अड्डों पर हवाई यातायात को निलंबित कर दिया है.

बता दें कि, 13 जून को इजरायल ने ईरान के अंदर घुसकर करीब 100 ठिकानों पर हमला किया. जिसमें ईरान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. इजरायल के इस हमले में ईरान के आर्मी चीफ मोहम्मद घावेरी मारे गए हैं. वहीं इस्लामिक रिवॉलूशनरी गार्ड के लीडर हुसैन सलामी की भी इजरायली हमले में मौत हो गई. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस हमले मं ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के सलाहकार अली शमखानी भी घायल हुए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

सपा का ‘जन-मन’ मायावती को लगा ‘धन-मन’, बोलीं- थोथा चना बाजे घना

Mayawati On SP Manifesto: समाजवादी पार्टी के 'जन-मन का घोषणापत्र' जारी होते ही मायावती ने…

44 minutes ago

‘योगी नहीं तो यूपी नहीं…’ अचानक योगी-योगी करने लगे संजय राउत, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?

Sanjay Raut On Yogi: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ…

57 minutes ago

सातवीं के छात्र का कमाल! नींद की झपकी आते ही अलर्ट करेगा स्मार्ट चश्मा, नहीं जागे तो चेहरे पर मारेगा पानी का फव्वारा

Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…

1 hour ago

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

2 hours ago

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, शिक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में काम को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी…

2 hours ago