दुनिया

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सांसद पद छोड़ा, होलबोर्न सीट पर होगा उपचुनाव

Keir Starmer Resignation: ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पूर्व प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री पद छोड़ने के 71 दिन बाद अब सांसद पद से भी इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि आगे उनका ध्यान अंतरराष्ट्रीय मामलों और महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ हिंसा रोकने जैसे मुद्दों पर रहेगा.

होलबोर्न एंड सेंट पैनक्रास सीट पर उपचुनाव

स्टार्मर के इस्तीफे के बाद लंदन की होलबोर्न एंड सेंट पैनक्रास सीट पर उपचुनाव होगा. यह सीट 2015 से स्टार्मर के पास थी और लेबर पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती है. 2024 के आम चुनाव में उन्होंने यहां 11 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी.

अचानक लिया गया फैसला

प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद स्टार्मर ने कहा था कि वह 2029 तक सांसद बने रहेंगे. ऐसे में उनका अचानक इस्तीफा देना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है. उन्होंने स्थानीय अखबार Camden New Journal को बताया कि इस क्षेत्र का 11 साल तक प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात रही है, लेकिन अब जिम्मेदारी नए नेता को सौंपने का समय है.

कंजर्वेटिव पार्टी का हमला

कंजर्वेटिव पार्टी ने स्टार्मर के फैसले को यू-टर्न बताया. पार्टी चेयरमैन केविन हॉलिनरेक्स ने कहा कि स्टार्मर ने सांसद बने रहने का वादा किया था, लेकिन अब उनके इस्तीफे से टैक्सपेयर्स पर उपचुनाव का अतिरिक्त खर्च आएगा. इस सीट पर ग्रीन पार्टी से लेबर को चुनौती मिल सकती है. हाल के स्थानीय चुनावों में लेबर को 39.5% और ग्रीन को 29.8% वोट मिले थे.

ये भी पढ़ें-विचारधारा नहीं, पहले संवाद: मेयर ममदानी के नाम एक भारतीय मुस्लिम का खुला पत्र

अन्य प्रधानमंत्रियों से अलग रुख

स्टार्मर का यह कदम हालिया प्रधानमंत्रियों से अलग है. ऋषि सुनक प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद भी सांसद बने रहे. लिज ट्रस और थेरेसा मे भी लंबे समय तक सांसद रहीं. वहीं बोरिस जॉनसन और डेविड कैमरन ने पद छोड़ने के कुछ समय बाद ही संसद से इस्तीफा दे दिया था. स्टार्मर का सिर्फ 71 दिन में सांसद पद छोड़ना असामान्य माना जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

34 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

45 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago