दौसा में भीषण सड़क हादसा.
राजस्थान के दौसा जिले में भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है. खाटू श्याम से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. ये हादसा दौसा मनोहपुर रोड पर बापी के पास हुआ है. सभी लोग पिकअप से खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे.
इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया. हादसे की वजह तेज गति और संभावित लापरवाही बताई जा रही है. पुलिस और जिला प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा इतना जोरदार था कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जैसे-तैसे लोगों को वाहन में से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी, जिससे लंबा जाम लग गया. स्थानीय पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद जाम को खुलवाया गया.
दौसा में हुए सड़क हादसे (Road Accident) को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा- दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है. जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में मानवता हुई शर्मसार! पत्नी की लाश बाइक पर बांधकर पति जाने को हुआ मजबूर, नहीं बढ़े मदद के हाथ
दौसा के जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया, “शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, बापी के पास हुए एक हादसे (Road Accident) में 10 लोगों की मौत हो गई है. 9 लोगों को इलाज के लिए रेफर किया गया है और 3 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह हादसा एक यात्री पिकअप और एक ट्रेलर ट्रक के बीच हुआ है.”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…