दुनिया

जानें कौन हैं राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति बने जेडी वेंस? भारत से है खास नाता…

अमेरिका में आज शपथग्रहण समारोह में डोनाल्ड ट्रंप और उनके रनिंग मेट जेडी वेंस चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. वेंस आज अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली है. इस दौरान उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस और मां बेवर्ली भी समारोह में मौजूद रहे. भारतीय मूल की उषा के कारण वेंस का भारत से भी खास नाता है.

जेडी वेंस कौन हैं?

जेडी वेंस रिपब्लिकन पार्टी के नेता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाते हैं. 2022 में वे ओहियो से अमेरिकी सीनेट के लिए चुने गए थे. 3 जनवरी 2023 को उन्होंने सीनेटर पद की शपथ ली थी.

संघर्षों से भरा वेंस का बचपन

जेडी वेंस का जन्म अगस्त 1984 में ओहियो राज्य के मिडलटाउन में हुआ. उनका बचपन कठिनाइयों से भरा रहा. उनकी मां बेवर्ली ने पांच शादियां की थीं और नशीली दवाओं की लत से जूझ रही थीं. वेंस ने अपनी मां की लत और घरेलू परेशानियों के कारण बेहद चुनौतीपूर्ण बचपन देखा.

माता-पिता के तलाक के बाद नाना-नानी ने संभाला

जब वेंस छह साल के थे, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया. मां की नशीली दवाओं की लत के कारण उन्हें उनके नाना-नानी ने पाला. वेंस के नाना-नानी, जेम्स और बोनी वेंस, ने उनके जीवन में स्थिरता लाई.

सेना में सेवा और येल लॉ स्कूल की पढ़ाई

हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वेंस अमेरिकी मरीन कॉर्प्स में शामिल हुए और इराक युद्ध में सेवा दी. इसके बाद उन्होंने ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी से स्नातक किया और येल लॉ स्कूल में दाखिला लिया.

उषा चिलुकुरी से मुलाकात और शादी

येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान वेंस की मुलाकात भारतीय मूल की उषा चिलुकुरी से हुई. 2014 में दोनों ने शादी की. उषा एक सफल वकील हैं और सुप्रीम कोर्ट के लिए क्लर्क के रूप में काम कर चुकी हैं. वेंस और उषा के तीन बच्चे हैं.

राजनीति में वेंस का सफर

2016 में वेंस ट्रंप के आलोचक थे, लेकिन बाद में वे उनके समर्थक बन गए. 2021 में वेंस ने ओहियो से सीनेट का चुनाव लड़ने की घोषणा की. 2022 में उन्होंने सीनेटर के रूप में जीत हासिल की. ट्रंप के समर्थन से वेंस ने तेजी से राजनीतिक सफर तय किया.

उपराष्ट्रपति बनने का सफर

15 जुलाई 2024 को रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में जेडी वेंस को औपचारिक रूप से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया. वेंस अब अमेरिकी इतिहास में तीसरे सबसे युवा उपराष्ट्रपति बनने जा रहे हैं.

ट्रंप-वेंस की जोड़ी और अल्पसंख्यकों से जुड़ाव

ट्रंप ने वेंस को उनके कामकाजी वर्ग से जुड़ाव और भारतीय मूल की पत्नी उषा के कारण अल्पसंख्यक वोटरों तक पहुंच के लिए चुना. वेंस ने अपने राजनीतिक करियर में तेजी से प्रगति की है और आज वे ट्रंप के सबसे बड़े समर्थकों में से एक हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

8 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

9 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

22 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

33 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

43 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

58 minutes ago