महाकुंभ 2025

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

महाकुंभ नगर: केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्यों के मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, किसी भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाईकर्मी नींव का पत्थर होते हैं. आज पूरा विश्व दिव्य-भव्य और स्वच्छ महाकुंभ देख पा रहा है तो इसका सर्वाधिक श्रेय स्वच्छता के वाहक सफाई कर्मचारियों को ही जाता है. उन्होंने कहा कि ये सफाईकर्मी नहीं, बल्कि स्वच्छता सेनानी हैं. केंद्रीय मंत्री खट्टर ने सोमवार को प्रयागराज नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान सफाई कर्मचारियों को किट और ट्रैक सूट भी वितरित किया.

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंट्रोल रूम भी देखा

पार्षदगणों के साथ केंद्रीय मंत्री खट्टर, प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा और महापौर गणेश केसरवानी ने नगर निगम का नवनिर्मित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंट्रोल रूम देखा. इस दौरान नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने उन्हें कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, शहर की सफाई व्यवस्था, मॉनिटरिंग और कचरा निस्तारण के साथ संचालित एमआरएफ, एआरएफ, बायो सीएनजी और सीएंडडी प्लांट के बारे में जानकारी दी. नगर आयुक्त ने बताया कि प्लांट के जरिए निगम को सालाना 40 लाख रुपए का रेवेन्यू भी प्राप्त हो रहा है. वहीं गीले कचरे का निस्तारण कर सीएनजी बनाया जाएगा. इसका वितरण एओएल और घरों में पाइप के जरिए होगा.

HI से स्वच्छता मॉनिटरिंग अचीवमेंट से कम नहीं

शहर की एआई मॉनिटरिंग और समस्याओं का त्वरित निस्तारण होता देख केंद्रीय मंत्री खट्टर ने नगर निगम के कार्यों की सराहना की और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 70 किलोमीटर तक मुख्य सड़कों के दायरे को कवर कर स्वच्छ बनाना काबिल-ए- तारीफ़ है. शहर में अतिक्रमण, सड़क किनारे पड़े कूड़े, खराब स्ट्रीट लाइट, आवारा पशुओं की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से की जा रही है. यह अपने आप में अचीवमेंट है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री केंद्रीय सर्विस सेल में पहुंचे और वहां पर चल रहे काम-काज की जानकारी ली. इस दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा और महापौर श्री गणेश केसरवानी ने केन्द्रीय मंत्री को महाकुंभ-2025 का मोमेंटो भेंट किया.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए योगी सरकार ने की ये खास व्यवस्था, अलाव के लिए ऑनलाइन उपलब्ध होंगी लकड़ी

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago