दुनिया

अब नहीं बना पाएंगे रील! 16 से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट पर लगा सबसे बड़ा बैन

सोशल मीडिया पर बच्चों को लेकर कई तरह के प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं कि क्या 18 साल के नीचे के बच्चों के लिए सोशल मीडिया सेफ है या नहीं. वहीं दूसरी तरफ इसके सही इस्तेमाल से उनकी जानकारी में भी वृद्धि होती है. इन सवालों का कई हद तक मलेशिया ने जवाब ढूंढ लिया है. मलेशिया 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है. इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में एक कदम बताया जा रहा है.

मलेशिया के मंत्री ने कहा

मलेशिया के कम्युनिकेशन मिनिस्टर फहमी फदजिल ने रविवार (23 नवंबर) को कहा कि सरकार ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर उम्र संबंधी प्रतिबंध लगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली व्यवस्था की समीक्षा कर रही है. उन्होंने युवाओं को साइबर धमकी, वित्तीय घोटाले और बाल यौन शोषण जैसे ऑनलाइन खतरों से बचाने की आवश्यकता का हवाला दिया. मलेशिया अगले साल 16 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है.

उन्होंने ने आगे कहा “हमें उम्मीद है कि अगले साल तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 16 साल से कम उम्र के लोगों को उपयोगकर्ता खाते खोलने से रोकने के सरकार के फैसले का पालन करेंगे.”

सोशल मीडिया बना बच्चों के लिए खतरा

बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सोशल मीडिया का प्रभाव एक बढ़ती हुई वैश्विक चिंता का विषय बन गया है. टिकटॉक, स्नैपचैट, गूगल और मेटा प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की संचालक) जैसी कंपनियों को मानसिक स्वास्थ्य संकट को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है.

ऑस्ट्रेलिया में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अगले महीने 16 साल से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए पंजीकृत खातों को निष्क्रिय करने की तैयारी में हैं। किशोरों के लिए व्यापक प्रतिबंध के तहत, दुनिया भर के नियामक इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं. फ्रांस, स्पेन, इटली, डेनमार्क और ग्रीस भी संयुक्त रूप से आयु सत्यापन ऐप (Age verification app) के लिए एक टेम्पलेट का परीक्षण कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पेशावर में सेना ठिकाने के पास धमाका, फिदाइन हमले से दहशत फैली

सोशल मीडिया के लिए लाइसेंस

मलेशिया ने हाल के वर्षों में सोशल मीडिया कंपनियों पर कड़ी निगरानी रखी है, क्योंकि उसका दावा है कि ऑनलाइन जुए और नस्ल, धर्म और राजघराने से जुड़ी पोस्ट सहित हानिकारक सामग्री में बढ़त हुई है. मलेशिया में 80 लाख से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं वाले प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग सेवाओं को अब जनवरी में लागू हुए एक नए नियम के तहत लाइसेंस लेना जरूरी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago