Bharat Express DD Free Dish

पेशावर में सेना ठिकाने के पास धमाका, फिदाइन हमले से दहशत फैली

पाकिस्तान के पेशावर में सेना ठिकाने के पास बड़ा बम धमाका हुआ. फिदाइन हमले से इलाके में दहशत फैल गई. सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है.

Peshawar Bomb Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां फेडरल कांस्टेबुलरी (AFC) के मुख्यालय पर आत्मघाती हमला हुआ है. पुलिस के मुताबिक, एफसी मुख्यालय में दो धमाके हुए, एक मुख्य गेट पर और दूसरा मोटरसाइकिल स्टैंड पर. धमाकों के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और गोलीबारी शुरू हो गई.

IG ने क्या बताया?

खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार हमीद ने बताया कि आतंकवादियों के एफसी मुख्यालय में घुसने की आशंका है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक तीन हमलावरों को ढेर कर दिया गया है. वहीं, डॉन की रिपोर्ट में सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि दो आतंकवादी मारे गए हैं और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई जारी

पेशावर कैपिटल सिटी पुलिस अधिकारी डॉ. मियां सईद अहमद ने भी पुष्टि की कि एफसी मुख्यालय पर हमला जारी है और पुलिस जवाबी कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी की जा रही है ताकि आतंकियों को बाहर निकलने का मौका न मिले.

पाकिस्तान की सिविलियन पैरामिलिट्री फोर्स

फेडरल कांस्टेबुलरी पाकिस्तान की एक सिविलियन पैरामिलिट्री फोर्स है. पहले इसे फ्रंटियर कांस्टेबुलरी कहा जाता था, लेकिन जुलाई में इसका नाम बदल दिया गया. इसका मुख्यालय पेशावर के सदर इलाके में स्थित है, जो भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र है और एक सैन्य छावनी के करीब है.

ये भी पढ़ें-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सिंध बयान पर भड़का पाकिस्तान, जानें वहां के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

गौरतलब है कि पाकिस्तान में खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. नवंबर 2022 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने सरकार के साथ सीजफायर खत्म कर दिया था और सुरक्षा बलों पर हमले तेज करने की घोषणा की थी. इसके बाद से इस तरह की घटनाओं में तेजी आई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read