ट्रम्प और जुकरबर्ग
हाल ही में एक रिपोर्ट ने अमेरिकी की राजनीति में हलचल मचा दी है. Meta के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में चल रही एक गोपनीय बैठक में अचानक प्रवेश किया, जिसके बाद उन्हें बाहर जाने के लिए कहा गया.
यह बैठक अमेरिकी वायुसेना के F-47 फाइटर जेट प्रोग्राम पर केंद्रित थी, जिसमें उच्च सैन्य अधिकारी मौजूद थे. रिपोर्ट के मुताबिक, ज़ुकरबर्ग के पास इस तरह की संवेदनशील बैठक में शामिल होने के लिए आवश्यक सुरक्षा मंजूरी नहीं थी. जिससे अधिकारी असहज हो गए और उन्हें बाहर इंतजार करने को कहा गया.
हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस खबर को गलत बताया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन दावों को खारिज कर दिया कि जुकरबर्ग को बैठक से बाहर निकाल दिया गया था. अधिकारी के अनुसार, “जुकरबर्ग राष्ट्रपति के अनुरोध पर हैलो कहने के लिए आए थे और फिर POTUS के साथ अपनी बैठक शुरू होने का इंतज़ार करने के लिए चले गए. जो पायलटों के साथ बैठक के बाद होने वाली थी.”
इस घटना ने ज़ुकरबर्ग की राजनीतिक स्थिति को भी चर्चा में ला दिया है. पहले वे उदारवादी नीतियों के समर्थक माने जाते थे, लेकिन हाल के वर्षों में उन्होंने ट्रंप की “Make America Great Again” (MAGA) मुहिम के प्रति झुकाव देखनो को मिला है. उन्होंने ट्रंप के उद्घाटन समारोह में भी भाग लिया था और उनकी नीतियों की सार्वजनिक रूप से सराहना भी कर चुके है.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…