दुनिया

फिलीपींस में भूकंप: 7.6 तीव्रता के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी; सड़कों पर लेटे लोग

Earthquake in Philippines: फिलीपींस के दक्षिणी इलाके मिंडानाओ में शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है. इसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. भूकंप की वजह से लोगों में दहशत फैल गई है. फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि विनाशकारी सुनामी आने की आशंका है. सुनामी लहरों की ऊंचाई एक मीटर से ज्यादा हो सकती है. एजेंसी ने मध्य और दक्षिणी फिलीपींस के तटीय शहरों में रहने वाले लोगों को तत्काल ऊंचे स्थानों पर चले जाने की सलाह दी है.

यह भूकंप फिलीपींस में हाल के दिनों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है. इससे पहले 30 सितंबर को फिलीपींस के सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 69 लोगों की मौत हुई थी और करीब 150 घायल हुए थे. इस कारण सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है.

सुनामी की चेतावनी और खतरा

फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. भूकंप के झटके मिंडानाओ द्वीप के पूर्वी तट पर महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी ने जानलेवा सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की है. अधिकारियों के मुताबिक, समुद्र की लहरें सामान्य ज्वार से एक मीटर या उससे अधिक ऊंची हो सकती हैं. खाड़ियों में ये लहरें और भी ज्यादा ऊंची हो सकती हैं.

निकासी और सुरक्षा उपाय

राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने मध्य और दक्षिणी फिलीपींस के कुछ तटीय क्षेत्रों को खाली करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने प्रभावित इलाकों के सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे ऊंचे स्थानों पर चले जाएं और तट से दूर रहें. हम हालातों से निपने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले खरीदारी के लिए 10 शुभ मुहूर्त

अन्य देशों पर भी असर (impact of earthquake)

इंडोनेशिया ने भी फिलीपींस में आए भूकंप के बाद कई क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया ने उत्तरी सुलावेसी और पापुआ क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही अन्य पड़ोसी देश इस भुकंप को लेकर अलर्ट हो गए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

25 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

37 minutes ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

55 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

55 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

55 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

55 minutes ago