अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन.
अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार को 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. कार्टर 1977 से 1981 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे. लंबे समय से बीमार चल रहे कार्टर का इलाज स्किन कैंसर के आक्रामक रूप, मेलेनोमा के लिए किया गया था. यह बीमारी उनके लीवर और ब्रेन तक फैल गई थी.
1 अक्टूबर 1924 को जन्मे जिमी कार्टर को 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान और उसके बाद भी शांति, मानवाधिकार और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय काम किए.
1978 में उन्होंने ऐतिहासिक कैंप डेविड समझौते की मध्यस्थता की, जिसके तहत इजरायल और मिस्र के बीच शांति समझौता हुआ. इस पहल ने अमेरिका और मध्य पूर्व के बीच रिश्तों की मजबूत नींव रखी.
जिमी कार्टर का राष्ट्रपति कार्यकाल चुनौतियों से भरा रहा. इसमें अमेरिका में ऊर्जा संकट और ईरान बंधक संकट प्रमुख रहे. 1837 के बाद, वह डीप साउथ से व्हाइट हाउस पहुंचने वाले पहले राष्ट्रपति थे.
जेम्स अर्ल कार्टर जूनियर का जन्म जॉर्जिया के प्लेन्स में हुआ था. उनके पिता किसान थे. उन्होंने अमेरिकी नौसेना अकादमी से परमाणु विज्ञान की पढ़ाई की और 1946 में डिस्टिंक्शन के साथ ग्रेजुएशन किया.
जिमी कार्टर ने 1946 में रोजलिन स्मिथ से शादी की थी. उनकी पत्नी का 19 नवंबर 2023 को 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. कार्टर के परिवार में उनके चार बच्चे, 11 पोते-पोतियां और 14 परपोते-परपोतियां हैं.
शांति और मानवाधिकारों के प्रति समर्पित जिमी कार्टर का जीवन प्रेरणादायक रहा. उनकी आखिरी तस्वीर 1 अक्टूबर 2024 को उनके 100वें जन्मदिन पर परिवार और दोस्तों के साथ ली गई थी. उनका निधन दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है.
इसे भी पढ़ें- दक्षिण कोरिया विमान दुर्घटना: 2 को छोड़कर सभी सवारों की मौत की आशंका
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…
Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…