Dawood Ibrahim Hospitalised: सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दे दिया है और वह अस्पताल में भर्ती है. वहीं मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में इंटरनेट सेवाएं ठप हो चुकी हैं. सोशल मीडिया पर इस बात का दावा किया जा रहा कि गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हालांकि इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स द्वारा इस बात का दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दे दिया है. ऐसे में किसी अनजान शख्स द्वारा जहर दिए जाने के बाद उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया तो यह भी जा रहा है कि कराची के जिस अस्पताल में दाऊद का इलाज किया जा रहा है वहां की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है. अस्पताल की उस मंजिल पर केवल दाऊद का इलाज किया जा रहा है.
इंटरनेट का सर्वर हुआ डाउन
पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर वायरल होने के बाद इंटरनेट का सर्वर डाउन होने की भी खबर आ रही है. पाकिस्तान के तमाम बड़े शहरों में इंटरनेट का सर्वर डाउन है. कराची, लाहौर, इस्लामाबाद में इंटरनेट सेवाएं ठप हो चुकी हैं. वहीं कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म भी नहीं चल रहे हैं. पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, एक्स, फेसबुक कोई भी इस समय नहीं चल रहा है. रात 8 बजे के बाद से पाकिस्तान में इंटरनेट की स्पीड धीमी करने का दावा किया जा रहा है. वहीं दुनिया भर की इंटरनेट सेवाओं पर नजर रखने वाली संस्था नेटब्लॉक ने पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर पाबंदी लगाए जाने की पुष्टि की है.
इसे भी पढ़ें: USA: राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में हिंदुओं ने निकाली कार रैली, महीने भर चलेगा उत्सव
पाकिस्तानी पत्रकार ने भी किया जिक्र
पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने एक वीडियो में सोशल मीडिया पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर चल रही इन चर्चाओं के बारे में कहा कि “सुनने में आ रहा है कि दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दिया है. और उसके बाद उसकी सेहत खराब हो गई है. उसकी हालत काफी खराब है और उसको कराची के किसी अस्पताल में रखा गया है, और ये खबर भी जो है कहीं ना कहीं सोशल मीडिया में गर्दिश कर रही है. कहां तक ठीक है मालूम नहीं, लेकिन एक बात इस ओर इशारा कर रही है कि दाल में कुछ काला है. पाकिस्तान में सोशल मीडिया और इंटरनेट का सर्वर डाउन कर दिया गया है.”
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…