सीएम ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल
Mamata Kejriwal Meeting: देश में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब सभी दलों ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है. एनडीएन को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्ष लामबंद पहो चुका है. विपक्षी दलों के INDIA अलायंस की 19 दिसंबर को दिल्ली में बैठक होने जा रही है. जिसमें सीट शेयरिंग से लेकर अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी. बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच गई हैं.
सीएम ममता बनर्जी के दिल्ली पहुंचने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले सीएम ममता आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर सकती हैं. सूत्रों का कहना है कि इस वन टू वन बैठक के लिए दोनों नेताओं ने दिलचस्पी दिखाई है. इसके साथ ही ये भी जग जाहिर है कि ममता बनर्जी जब भी दिल्ली दौरे पर आती हैं तो सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करती रही हैं. ऐसे में इस बार भी इस बैठक को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.
हालांकि इस बैठक को लेकर अभी समय तय नहीं हो पाया है. 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक होगी. उसके बाद 21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी. ऐसे में सूत्रों का दावा है कि दोनों नेताओं के बीच 18 दिसंबर को बैठक हो सकती है. वहीं 20 दिसंबर को ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी. बंगाल के लिए बकाए केंद्रीय फंड के भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी.
बता दें कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली में अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार से लड़ाई चल रही है. जिसमें हमेशा से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल का साथ दिया है. इसलिए भी ममता बनर्जी और केजरीवाल के बीच होने वाली इस बैठक को अहम माना जा रहा है. जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…
New Financial Rules: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही पेंशन, ITR की डेडलाइन, एलपीजी…
Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…
Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…
PM Modi Subhashitam: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर जनता के कल्याण और सुशासन…