Trump and Musk
Trump Vs Musk: अमेरिका में दो दोस्तों के बीच दरार आने के बाद वहां राजनीति माहौल गर्मा गया है. इसका प्रमुख कारण है नई पार्टी ऐलान. जी हां, टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है. इस पार्टी का नाम है ‘अमेरिका पार्टी’ और इसका एक ही मकसद है अमेरिका के मौजूदा दो-दलीय सिस्टम को खत्म करना.
इसकी घोषणा मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि अमेरिका अब असली लोकतंत्र नहीं रहा, बल्कि यह एक नकली वन-पार्टी सिस्टम बन गया है. अब यह भ्रष्टाचार और बर्बादी से चल रहा है. मस्क का आरोप है कि अमेरिका की दो प्रमुख पार्टियां डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स देश को आर्थिक रूप से कमजोर कर रही हैं.
मस्क का ये कदम चौंकाने वाला है, क्योंकि वो कभी डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी माने जाते थे. कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है. खासकर तब से जब ट्रंप ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ नाम का कानून पास किया. इस बिल का मस्क ने विरोध भी किया था. मस्क ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर यह बिल पास हुआ तो वे नई पार्टी बनाएंगे और उन्होंने ये कर दिखाया.
मस्क को सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का प्रमुख बनाये जाने के बाद से ही दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया था. (DOGE) में मम्क ने सरकारी खर्चों में कटौती और फेडरल कर्मचारियों की नीतियों में बदलाव की कोशिश की थी. ये नीति राष्ट्रपति ट्रंप को रास नहीं आया और इसके बाद से ही मस्क ट्रंप की आर्थिक नीतियों के खुले आलोचक बन गए.
अमेरिका के संविधान के अनुच्छेद II, खंड 1 कहता है कि जिस व्यक्ति का जन्म वहां हुआ है सिर्फ उसी व्यक्ति के पास राष्ट्रपति बनने का अधिकार है इसके अलावा दूसरा कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति नहीं बन सकता है. हालांकि मस्क ने पहले ही बता दिया था कि उनका जन्म साउथ अफ्रिका में हुआ था. यही कारण है कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बन सकते हैं.
मस्क की ‘अमेरिका पार्टी’ खुद को जनता की आज़ादी की आवाज़ बता रही है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह नई पार्टी अमेरिकी राजनीति में कोई बड़ा बदलाव ला पाएगी या नहीं.
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उम्र का पुख्ता प्रमाण नहीं…
Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…
सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द करने की मांग…
रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…
Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…