देश

नेमप्लेट विवाद: बाबा रामदेव बोले ‘सबके पूर्वज हिंदू, नाम छिपाना अनुचित’

कांवड़ यात्रा से पहले ‘नेमप्लेट विवाद’ पर योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है. बाबा रामदेव ने कहा है कि सभी मुसलमानों के पूर्वज हिंदू ही हैं, इसलिए नाम छिपाने में कुछ नहीं रखा है. बाबा रामदेव ने शिवभक्तों से भी खास अपील की है.

मुस्लिम समुदाय को अपने धर्म पर गर्व करने की अपील

बाबा रामदेव ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “जैसे रामदेव को हिंदू होने पर गर्व है, वैसे ही मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपने मुस्लिम होने पर गर्व होना चाहिए. सभी मुसलमानों के पूर्वज हिंदू ही हैं. इसलिए नाम छिपाने में कुछ नहीं रखा है. नाम बताना चाहिए, अगर किसी की मर्जी होगी तो वो खाना खाने आएगा, इसलिए नाम छिपाना न मजहब की दृष्टि से उचित है, न धार्मिक स्थिति और न व्यवहारिक दृष्टि से उचित है.”

उन्होंने कहा कि सबको अपने-अपने मातृवंश और मजहब पर गौरव होना चाहिए. मुस्लिम भाइयों को किसी तरह से भी अपना मजहब नहीं छिपाना चाहिए. योग गुरु रामदेव बाबा ने कांवड़ यात्रियों से भी अपील की है.

उन्होंने कहा, “कांवड़ लेकर चलने वाले लोग भगवान शिव के सच्चे भक्त हैं. भगवान शिव पवित्रता के प्रतीक हैं और सनातन धर्म के सबसे बड़े देवताओं में से एक ‘आदि योगी’ हैं. इसलिए शिव भक्तों को संयम और धैर्य का परिचय देना चाहिए. अगर किसी को बीड़ी-सिगरेट, शराब पीने या भांग जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करने की लत है तो उन्हें इस बार कांवड़ लेकर चलते समय भगवान भोलेनाथ को अपनी सारी बुराइयां अर्पित करनी चाहिए. उन्हें व्यसन मुक्त जीवन जीने का संकल्प लेना चाहिए.”

धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश

‘भाषा विवाद’ पर योग गुरु ने कहा, “भाषा और अलग-अलग जाति के आधार पर हम हिंदू लड़ते हैं तो उससे हिंदू एकता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर आंच आती है. इसलिए हम सबको भारतवासी होकर एकजुट रहना चाहिए. हमारी एकता में ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता अक्षुण्य रहेगी.”

उन्होंने आगे कहा, “हिंदुत्व का जो मूल दर्शन है, हमें उसे ही समझना है. हम सब एक ही ईश्वर की संतान हैं. भाषाएं अलग हो सकती हैं, रीति-रिवाज भिन्न हो सकते हैं और जाति-वर्ग अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन अभेद दृष्टि को ही हमने जीया है और यही हिंदुत्व है। वेद भी यही कहते हैं.”


ये भी पढ़े: Bihar News: चिराग पासवान का ऐलान, लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव


भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago