दुनिया

पीएम मोदी को मिला ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवार्ड, धरती को हरा-भरा बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

Narendra Modi Blue Horizon Award: सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके नेतृत्व के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ प्रदान किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सेशेल्स की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया.

उन्होंने यह सम्मान उन सभी देशों को समर्पित किया जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण को अपना दायित्व मानते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि मुझे ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से सम्मानित करने के लिए सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का हृदय से आभार.

इस सम्मान को पीएम मोदी ने किया समर्पित

उन्होंने कहा, “मैं विनम्रतापूर्वक यह सम्मान स्वीकार करता हूं और इसे उन सभी देशों को समर्पित करता हूं जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती से लड़ रहे हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा को अपना दायित्व मानते हैं. यह एक ऐसी चुनौती है, जिससे हमें मिलकर निपटना होगा.”

जलवायु परिवर्तन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत हमारी धरती को अधिक हरित और सतत बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार है. इसकी झलक हमारी घरेलू नीतियों, मिशन लाइफ पर विशेष जोर तथा इंटरनेशनल सोलर अलायंस और कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी वैश्विक पहलों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है.”

पीएम मोदी ने जताया आभार

यह सम्मान सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री मोदी के लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों तथा उनके हरित विकास के दृष्टिकोण की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना है.

दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के आदान-प्रदान के बाद संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “डॉ. पैट्रिक हर्मिनी, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों और मीडिया के साथियों का धन्यवाद. आपके आत्मीय स्वागत और आतिथ्य के लिए मैं राष्ट्रपति हर्मिनी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से सम्मानित किया जाना मेरे लिए और 140 करोड़ भारतवासियों के लिए गर्व और हर्ष का विषय है. मैं इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए उन सभी देशों को समर्पित करता हूं, जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती से लड़ रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ियों के प्रति अपना दायित्व मानते हैं.”

ये भी पढ़ें- अब सेशेल्स में भी चलेगा भारत का UPI, पीएम मोदी की यात्रा के दौरान डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर हुआ ऐतिहासिक समझौता

प्रधानमंत्री मोदी के योगदान को मिला सम्मान

यह सम्मान जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और हरित विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की शृंखला में नवीनतम उपलब्धि है.

प्रधानमंत्री मोदी को 30 से अधिक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं. इनमें विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा प्रदान किए गए सर्वोच्च नागरिक सम्मान, शैक्षणिक सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सम्मान शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

16 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

17 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

25 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

43 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

54 minutes ago