दुनिया

Turkey में ऑपरेशन ‘दोस्त’ के तहत कई जिंदगियां बचाने के बाद आज भारत लौटी NDRF की टीम

Turkey: तुर्किये में भूकंप से हुई तबाही को देखते हुए दुनिया भर के तमाम देशों ने हर संभव मदद की. भारत ने भी अपने NDRF की टीम को मदद के लिए तत्काल रवाना कर दिया था. ऑपरेशन ‘दोस्त’ के नाम से रवाना किए गए भूकंपग्रस्त तुर्की में NDRF की पहली टीम ने राहत और बचाव कार्यों को बखूबी अंजाम देने के बाद शुक्रवार को स्वदेश वापसी की है.

टीम में दो खोजी कुत्ते भी शामिल

NDRF की इस टीम में जांबाज फौजी और दो खोजी कुत्ते भी शामिल थे. करीब 10 दिनों तक सफल तरीके से ऑपरेशन दोस्त चलाकर एनडीआरएफ की एक टीम शुक्रवार को भारत लौट आई है. बता दें कि 6 फरवरी को तुर्की में भूकंप आने के 24 घंटे के भीतर भारत ने एनडीआरएफ की टीमें भेजकर तुर्किये में ऑपरेशन दोस्त शुरू किया था. टीम ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया. इसके कायल वहां के स्थानीय निवासी भी हो गए थे.

तुर्किये में भूकंप के बाद पहुंची एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के जवानों ने अपने साहसी कार्यों से कई जानें बचाईं. इनकी तारीफ सभी कर रहे हैं. एनडीआरएफ जवानों का पहला सी-17 ग्लोबमास्टर विमान सुबह 9:00 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा. जहां उसकी आगवानी के लिए पहले से ही लोग मौजूद थे.

आला अधिकारियों ने ऑपरेशन दोस्त का किया जोरदार स्वागत

भारत लौटे एनडीआरएफ के जवानों का हिंडन एयरफोर्स में हवाई पट्टी पर एनडीआरएफ के आला अधिकारियों ने ऑपरेशन दोस्त को सफल बनाने पर जोरदार स्वागत किया. एनडीआरएफ के जवान हिंडन एयरपोर्ट से वायु सेना के अधिकारियों से मुखातिब होने के बाद गोविंदपुरम स्थित बटालियन के लिए रवाना हो गए.

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति जो बाइडन का बयान, ‘संदिग्ध वस्तुओं का चीनी जासूसी गुब्बारा कार्यक्रम से संबंध का संकेत नहीं’

प्रधानमंत्री मोदी ने तुर्की और सीरिया को दिया था मदद का भरोसा

इसी महीने 6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप ने दोनों देशों में भारी तबाही मचाई. जानकारी के अनुसार इस भूकंप से अबतक 40 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं भूकंप के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए तुर्किये और सीरिया को मदद का भरोसा दिलाया था और इसके तुरंत बाद भारत ने ऑपरेशन दोस्त की शुरूआत की थी.

आईएएनएस

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

18 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

18 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

37 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago