अडानी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अडानी (Pranav Adani) ने शुक्रवार (20 दिसंबर) को कहा कि अडानी समूह बिहार में थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए 23,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रहा है. पटना में बिहार बिजनेस कनेक्ट (Bihar Business Connect 2024) में समूह के निवेश रोडमैप को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पावर प्लांट राज्य में हजारों नए रोजगार के अवसर खोलेगा.
कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने कहा, “हम बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में भी निवेश की संभावना तलाश रहे हैं. हमारी योजना अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए करीब 23,000 करोड़ रुपये निवेश करने की है. हमें उम्मीद है कि इस तरह की बड़ी परियोजना से प्री-कमीशनिंग चरण में कम से कम 12,000 नौकरियां के दरवाजे खुलेंगे और ऑपरेशनल स्टेज के दौरान 1,500 कुशल नौकरियां भी पैदा होंगी.”
अडानी ने कहा, “हम बिहार में रणनीतिक बुनियादी ढांचे जैसे गति शक्ति रेलवे टर्मिनल, अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (ICD) और औद्योगिक गोदाम के पुर्जे के विकास में संभावित रूप से 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं”
उन्होंने कहा कि अडानी समूह ने बिहार के पांच शहरों में 28 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली की खपत की निगरानी को ऑटोमेटिक करने के लिए के लिए 2,100 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे इस क्षेत्र में लगभग 4,000 स्थानीय नौकरियां पैदा होंगी.
अडानी समूह को बिहार में सबसे बड़ा निजी निवेशक बताते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पहले ही राज्य में लॉजिस्टिक्स, गैस वितरण और कृषि-लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में 8,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और 2,500 रोजगार के अवसर पैदा किए हैं.
उन्होंने कहा कि समूह इन क्षेत्रों में 2,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगा, जिससे इसकी गोदाम और हैंडलिंग क्षमता बढ़ेगी और 25,000 अतिरिक्त स्थानीय नौकरियां भी पैदा होंगी.
प्रणव अडानी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी प्रशंसा की और कहा कि बिहार के लिए उनका दृष्टिकोण देश के बाकी हिस्सों के लिए लाभकारी विकास का एक मॉडल बन गया है. उन्होंने कहा कि अडानी समूह उनके विजन से काफी उत्साहित है और मुख्यमंत्री का बिजनेस सेक्टर में सुधार लाने पर निरंतर ध्यान निवेश में तेजी का मार्ग प्रशस्त कर रहा है.
ये भी पढ़ें: Adani Group के खिलाफ कार्रवाई में शामिल अमेरिकी जज देंगे पद से इस्तीफा
-भारत एक्सप्रेस
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…