Categories: दुनिया

नेपाल में ‘हेल्थ इमरजेंसी’! अमेरिका भी जिसकी दवाओं का मुरीद, उन भारतीय मेडिसिन पर बालेन शाह ने क्यों लगा रखा है ‘बैन’?

Nepal’s Medicine Crisis: नेपाल में स्वास्थ्य सेवाओं पर ‘ब्लैकआउट’ का खतरा मंडरा रहा है. काठमांडू के मेयर बालेन शाह की आक्रामक नीतियों और नेपाल सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण देश में जीवन रक्षक दवाओं की भारी कमी हो गई है. नेपाल ड्रग इम्पोर्टर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति तुरंत नहीं सुधरी, तो अस्पतालों में बुनियादी इलाज के लिए भी दवाएं नहीं मिलेंगी.

हैरानी की बात यह है कि नेपाल अपनी 70% दवाएं आयात करता है, जिनमें से 90% अकेले भारत से आती हैं. ऐसे में भारतीय दवाओं पर अड़ंगा लगाना नेपाल के लिए ‘आत्मघाती’ साबित हो रहा है.

बालेन शाह का ‘हठ’ नेपाल पर पड़ेगा भारी?(Nepal’s Medicine Crisis)

काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने हाल ही में स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने के नाम पर भारतीय और विदेशी दवाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. बालेन ने काठमांडू के अस्पतालों और फार्मेसियों को विदेशी दवाओं के बजाय केवल स्थानीय दवाओं को प्राथमिकता देने का ‘फरमान’ सुनाया था.

हालांकि इसका उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना बताया गया, लेकिन व्यावहारिक रूप से इसने बाजार में दवाओं की सप्लाई चेन तोड़ दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि जब स्थानीय स्तर पर 90% दवाओं का उत्पादन ही नहीं होता, तो आयात पर रोक लगाना जनता की जान से खेलने जैसा है.

मूल्य नियंत्रण का ‘फांस’ और आयातकों की हड़ताल

नेपाल सरकार ने 117 प्रकार की जरूरी दवाओं की कीमतों को ‘फ्रीज’ कर रखा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की कीमतें और डॉलर की मजबूती के कारण दवाओं का उत्पादन महंगा हो गया है. भारत और अन्य देशों में कीमतें बढ़ चुकी हैं लेकिन नेपाल सरकार मूल्य समायोजन (Price Adjustment) के लिए तैयार नहीं है. एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन आचार्य के मुताबिक, जब हम महंगी दवा खरीदकर सस्ते में बेचेंगे, तो हमें घाटा होगा. ऐसे में आयात करना नामुमकिन हो गया है.

‘कस्टम’ की मनमानी: 5% की जगह 28% जुर्माना!

नेपाल में आयातकों के लिए सीमा शुल्क (Custom) विभाग भी बड़ी मुसीबत बन गया है. प्रावधान के अनुसार, दवाओं पर 5% सीमा शुल्क लगना चाहिए, लेकिन कस्टम अधिकारी बिलों की प्रामाणिकता पर सवाल उठाकर 28% तक का जुर्माना वसूल रहे हैं.

यहां तक कि कैंसर और सिटी स्कैन (CT Scan) में इस्तेमाल होने वाले जीवन रक्षक इंजेक्शनों पर भी अतिरिक्त टैक्स थोपा जा रहा है. भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) ने अब नेपाल के इस ‘कठोर’ रवैये के कारण वहाँ निर्यात करने में रुचि दिखाना कम कर दिया है.

ये भी पढ़ें- सोमनाथ के दर पीएम मोदी! जानें कितनी बार लगा चुके हैं अर्जी और क्यों है इस पावन धाम से उनका विशेष नाता?

अमेरिका में मांग, फिर नेपाल क्यों पीछे?

यह एक विरोधाभास है कि जहां अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित देश भारतीय दवाओं की गुणवत्ता और किफायती दरों के कायल हैं, वहीं नेपाल की ‘बालेन शाह’ ब्रांड की राजनीति इसे दुश्मन के तौर पर देख रही है. 93 प्रकार की दवाओं के आयात पर लगी अघोषित रोक ने नेपाल के आम नागरिकों को संकट में डाल दिया है. काठमांडू की सड़कों पर लोकप्रियता पाने के चक्कर में बालेन शाह यह भूल रहे हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं में आत्मनिर्भरता ‘नारों’ से नहीं बल्कि मजबूत ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर’ और समय लगता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

8 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

17 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

22 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

36 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

40 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago