Nepal Protest: नेपाल में सोमवार से शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) और उनकी पत्नी आरज़ू राणा देउबा पर मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने हमला किया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शेर बहादुर देउबा का खून बहता हुआ और उनकी पत्नी पर हमले के निशान दिखाई दे रहे हैं. ये हमला तब हुआ जब वे अपने घर से बाहर आ रहे थे, जिसमें पहले से ही आग लगी हुई थी.
पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले इस आंदोलन (Nepal Gen-Z Protest) में भीड़ ने सरकारी परिसरों, संसद और वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों के आवासों पर धावा बोल दिया. उग्र प्रदर्शनकारियों ने राजधानी में पार्टी कार्यालयों, पुलिस थानों और कई सरकारी भवनों को आग के हवाले कर दिया, जिससे अधिकारियों को नियंत्रण पाने में मुश्किल हो रही थी.
इसके अलावा एक और घटना में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल (Jhalanath Khanal) की पत्नी की भी प्रदर्शन में मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रधानमंत्री खनल की पत्नी को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर रूप से जलने के कारण अस्पताल ले जाया गया. मंगलवार को काठमांडू में प्रदर्शनकारियों द्वारा उनके घर में आग लगाने के कुछ घंटों बाद ही मौत हो गई. सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के घर को घेर कर उसमें आग लगा दी.
नेपाल सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के कारण नेपाल में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन हो रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन में अब तक 22 मौतें हो चुकी है, जबकि 250 से ज्यादा घायल हुए हैं. सोमवार को देश के गृह मंत्री रमेश लेखक के इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दे दिया.
एएनआई के अनुसार, भक्तपुर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) के निजी आवास में आग लगाने के बाद प्रदर्शनकारी नाचते और जश्न मनाते देखे गए. इसके कुछ ही घंटों बाद भ्रष्टाचार और सोमवार को युवा प्रदर्शनकारियों की मौत पर बढ़ते गुस्से के बीच पीएम ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया.
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री ओली के आवासों में भी आग लगा दी. सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में भीड़ राष्ट्रपति आवास में तोड़फोड़ करती दिखाई दे रही है. पूर्व प्रधानमंत्रियों पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और शेर बहादुर देउबा, साथ ही ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का सहित अन्य नेताओं के घरों पर भी हमला किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…