दुनिया

Nepal protests: PM के.पी. शर्मा ओली के इस्तीफे पर बोले आमजन, ‘उनका अहंकार अब राख हो गया’

के.पी. शर्मा ओली ने मंगलवार को देशभर में भड़की भारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे पर जनता की प्रतिक्रिया गुस्से और राहत के बीच झूलती रही. लोगों ने उनके शासन को ‘भ्रष्ट’ और ‘दमनकारी’ करार देते हुए कहा कि ओली का अहंकार अब राख में बदल चुका है. बातचीत में कई लोगों ने कहा कि ओली का इस्तीफा तय था, क्योंकि सरकार जनता से पूरी तरह कट चुकी थी. एक नेपाली शख्स ने कहा, ‘ओली के पास कोई विकल्प नहीं बचा था. उनकी सरकार भ्रष्ट थी और जनता की जरूरतों से पूरी तरह बेखबर. अब तो कानून-व्यवस्था भी नहीं बची. डर है कि सेना शासन संभाल सकती है.’

युवाओं ने किया आंदोलन का नेतृत्व

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘मंत्रियों के लगातार इस्तीफों के बाद ओली का जाना तय था. अब देखना है आगे क्या होता है.’ प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी की निंदा करते हुए एक निवासी ने कहा, ‘प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाना अस्वीकार्य है. जो हुआ, गलत हुआ. लेकिन आखिरकार ओली को जाना ही पड़ा.’ कई नागरिकों ने कहा कि ओली के शासन में भ्रष्टाचार पनपा और जनता को कुछ नहीं मिला. युवाओं, खासकर छात्रों और किशोरों ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन को ताकत दी.

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी, ‘हमने संसद और भ्रष्ट नेताओं के घर जला दिए. अब हर गद्दार का घर जलाना चाहता हूं.’ कुछ ने इसे पीढ़ीगत बदलाव करार दिया. एक युवा ने कहा, ‘जनरेशन-जी चौबीसों घंटे जाग रही है. अगली सरकार जनरेशन-ज़ी के हाथ में होगी. यह तो बस शुरुआत है.’ इससे पहले दिन में ओली ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को अपना इस्तीफा सौंपा. उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 77 (1) का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया. ओली जुलाई 2024 में नेपाली कांग्रेस के साथ सहमति से प्रधानमंत्री बने थे.

बालेन शाह को अंतरिम पीएम बनाए जाने की चर्चा

स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, काठमांडू के मेयर बालेन शाह को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है. सोमवार को हुई हिंसा में 19 प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद आंदोलन और भड़क गया. राजधानी काठमांडू स्थित संसद भवन और प्रशासनिक केंद्र सिंह दरबार को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया. सत्तारूढ़ दलों के मुख्यालय भी तोड़े-फोड़े गए और कई हिस्सों में सरकारी कार्यालयों को नुकसान पहुंचा.

हालात बिगड़ने पर स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और खेल मंत्री तेजु लाल चौधरी समेत कई मंत्रियों ने इस्तीफा दिया. सोशल मीडिया पर ओली के घर को आग लगाए जाने के वीडियो भी वायरल हो गए. कर्फ्यू के बावजूद काठमांडू और अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है और स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है.

ये भी पढ़े: Nepal Protest: केपी ओली ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, शाम तक नए पीएम के नाम का होगा ऐलान

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

वरुथिनी एकादशी: आध्यात्मिक सुरक्षा और व्रत से जुड़ी जरूरी बातें

Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन व्रत, पूजा और दान…

10 minutes ago

जब फ्लैट तैयार हैं, तो कब्जा देने में देरी क्यों? सुप्रीम कोर्ट का आम्रपाली हाउसिंग से कड़ा सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में रिसीवर आर. वेंकटरमणी से जिम्मेदारी जारी रखने…

11 minutes ago

विकसित भारत 2047: आज जन्म लेने वाले बच्चे का भविष्य कैसा होगा? शिक्षा, रोजगार से लेकर तकनीक तक बदल जाएगी जिंदगी

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के तहत आज…

15 minutes ago

कामदा एकादशी: भक्ति की शक्ति और श्राप से मुक्ति

Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन ललिता और ललित की…

19 minutes ago

पापमोचनी एकादशी: मेधावी और मंजुघोषा की कथा, व्रत का महत्व और पूजा विधि

Papamochani Ekadashi: पापमोचनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. मेधावी ऋषि और अप्सरा मंजुघोषा की…

28 minutes ago

योगिनी एकादशी: श्राप से मुक्ति और प्रायश्चित की अनूठी कहानी, जानें महत्व और पूजा के नियम

जानिए योगिनी एकादशी की कथा, इसका महत्व, व्रत के नियम और जीवन से जुड़े खास…

1 hour ago